Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहरदा जलापूर्ति और डीवीसी पावर स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी अपने कार्य में सुधार लायें:सरयू राय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मोहरदा जलापूर्ति और डीवीसी पावर स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी अपने कार्य में सुधार लायें:सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोहरदा जलापूर्ति और डीवीसी पावर स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी अपने कार्य में सुधार लायें:सरयू राय

     

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मोहरदा जलापूर्ति और डीवीसी पावर स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी अपने कार्य में सुधार लायें और बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से कार्य करना बंद करें। इनके द्वारा बाहरी लोगों के प्रभाव में आकर उनके मुताबिक कार्य करने के कारण ही नागरिकों को बिजली और पेयजल उपलब्ध कराने में बहुत सी परेशानी आ रही है। विधायक सरयू राय ने 1 महीने का समय दिया है कि इसपर जुस्को और झारखंड बिजली वितरण निगम लि. लगाम लगाये वरना विधायक सरयू राय खुद ही इनपर शिकंजा कसेंगे। विधायक सरयू राय ने कहा है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वे डीबीसी पावर स्टेशन और मोहरदा जलापूर्ति पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर खुद निगरानी करायेंगे कि उनके द्वारा कार्यस्थल पर क्या अनियमितता बरती जा रही है। विधायक सरयू राय सोमवार को अपने बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में अपने सभी प्रतिनिधियों और कर्मचारियों की बैठक में विधानसभा के विभिन्न समस्याओं और कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

    बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विधायक सरयू राय ने कई दिशा निर्देश दिया। विधायक सरयू राय ने कहा कि विधानसभा के नागरिक कार्यालय पर आकर या आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। इसके अलावा भी लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानना और उसका समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समीक्षा के क्रम में जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को वितरित किये जाने वाले राशन की कम मात्रा से संबंधित गड़बड़ी की जानकारी मिली। कई पात्र लाभुकों का 2-3 वर्ष पहले आॅनलाइन आवेदन दिये जाने के बावजूद भी आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बनने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को फोन करके इसकी जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई पीडीएस डीलर राशन कम देता है तो उसकी शिकायत उनके आॅनलाइन पोर्टल पर, व्हाट्सएप नं. 8877537777 पर तथा टाॅल फ्री नं. 18001212395 पर काॅल करके दें तो दोषी दुकानदार पर कारवाई होगी।

    विधायक सरयू राय ने बीपीएल कोटा के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन पर स्कूल द्वारा किये जाने वाले मनमानी पर भी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि जब जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय से जांच कर योग्य बच्चों की सूची विद्यालय में भेज दी जाती है तो विद्यालय किस आधार पर बच्चों की छंटनी करते हैं। इस बारे में वे जिला शिक्षा अधीक्षक और उपायुक्त से बात करने की बात कही। विधायक सरयू राय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ योग्य व्यक्ति को मिले इसके लिए लोगों तक पहुँच बनाकर उन्हें चिन्हित करके इसका लाभ दिलाने का प्रयास वे स्वयं अपने स्तर से प्रतिनिधियों के द्वारा करेंगे। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कुछ लोगों द्वारा लाभुकों से पैसे लिये जाने की जानकारी विधायक सरयू राय को दी गयी। विधायक सरयू राय ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी योग्य व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में संपर्क करें उनका निःशुल्क सहायोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आधार कार्ड बनाने के लिए अभिप्रमाणित करने की आवश्यकता हो तो बारीडीह स्थित कार्यालय में संबंधित कागजात लेकर आएं उनका कार्य निःशुल्क किया जाएगा। इन सभी कार्यों के लिए सिर्फ बारीडीह विधानसभा कार्यालय अधिकृत है जहाँ हर कार्य निःशुल्क किये जाते हैं इसके अलावे कोई और कार्यालय अधिकृत नहीं हैं।

    समीक्षा के क्रम में उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सभी अटल क्लीनिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति पता करने का निर्देश अपने स्वास्थ्य प्रतिनिधि को दिया। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने एमजीएम अस्पताल, टीबी अस्पताल पर भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

    बैठक में भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा, निजी सचिव सुधीर सिंह, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, स्वास्थ्य प्रतिनिधि संजीव मुखर्जी, शिक्षा प्रतिनिधि एस पी सिंह (सरकारी विद्यालय) तथा मिथिलेश श्रीवास्तव (गैर सरकारी विद्यालय), समाज कल्याण कार्य प्रतिनिधि मिस्टु सोना, प्रतीक शर्मा, रिकी केशरी, अशोक कुमार, सन्नी सिंह, अमित कुमार शर्मा, आदित्य, बीरेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन का निर्धन छात्रों के लिए सकारात्मक पहल
    Next Article संसदीय अवरोध: विपक्ष का अतिवादी रवैया

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.