इंतजार हुई खत्म, बाल श्री सम्मान से नवाजे गए गौतम
ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
वीरपुर, बेगूसराय।आखिरकार इंतजार हुई समाप्त बीरपुर प्रखंड के गेन्हरपुर पंचायत अंतर्गत खरमौली गाँव के लाल गौतम को आज किलकारी बाल भवन पटना में सर्वोच्च राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान से नवाजा गया। गेंहरपुर पंचायत के खरमौली निवाशी राजीव कुमार एवं पिंकी कुमारी के पुत्र गौतम कुमार ने जो एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले के पुत्र हैं जिनके पिता राजीव कुमार मजदूरी करते हैं एवं माता पिंकी कुमारी एक कुशल गृहणी हैं।वहीं गौतम कुमार जो शारीरिक रूप से दिब्यांग भी हैं लेकिन फिर भी दिन रात के कड़ी मेहनत से वर्ष 2016 में आयोजित राष्ट्रीय बाल भवन नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बाल श्री सम्मान हेतु सृजनात्मक वैज्ञानिक नवीकरण के उप विषय मॉडल मेकिंग में दिब्यांग श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन किया था।जिसको लेकर किलकारी बाल भवन पटना के निदेशक ज्योति परिहार ने द्वारा पत्र जारी कर गौतम को सूचना दी गई थी।जिसमें 1 अगस्त को उनको सम्मानित करने की बात बताया गया है।जिसका इंतजार चल रहा था और आखिरकार आज वो दिन आ ही गई और आज गौतम को आखिरकार सम्मानित किया गया है।इस सफलता से समाज के और भी अन्य बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी सीखना चाहिए।गेंहरपुर पंचायत के मुखिया रामशंकर दास ने कहा कि गौतम ने इस सम्मान को पाकर प्रखंड समेत बेगूसराय जिला का मान सम्मान बढ़ाया है।जिससे लोग अभिभूत हैं।

