Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरी पारदर्शिता के साथ पंथिक काम होंगे : हित
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    पूरी पारदर्शिता के साथ पंथिक काम होंगे : हित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूरी पारदर्शिता के साथ पंथिक काम होंगे : हित
    *झारखंड उड़ीसा बंगाल के सिख जत्थेबंदी सेवाएं दें : इंदरजीत*

    जमशेदपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की नई कमेटी ने साफ कर दिया है कि सारे पंथिक एवं विकास के काम पारदर्शी तरीके से होंगे। कौम और संगत से कुछ भी छुपाया नहीं जाएगा।
    दोबारा प्रधानगी मिलने से उत्साहित प्रधान अवतार सिंह हित ने कहा कि जिस तरह से वाहेगुरु सब कुछ जानते हैं और वे सर्वत्र विराजमान हैं तो उनकी संगत से कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं है। हम सभी एक ही स्वर की संतान हैं गुरु नानक देव जी गुरु गोविंद सिंह जी के राह पर चलने वाले लोग हैं। हमारा काम जगत भलाई का है लोगों को ईश्वर के साथ जोड़ने का है। ऐसे में सभी को मिलकर काम करना है।
    रविवार को तख्त साहिब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब किसी नई कमेटी ने पटना के संगत के रूबरू हुई।
    वही महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कमेटी और उसके मुलाजिम 24 घंटा पंत और संगत की सेवा करेंगे परंतु संगत को भी खुद आगे आकर सेवा निभाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से लिखित रूप में सुझाव देने को कहा जिससे गुरु घर का काम और अच्छी तरह चले। उन्होंने झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा सहित पूर्वी भारत के राज्यों की सिख जत्थेबंदी से अपील की कि वे तख्त साहिब के लिए समय निकालें और यहां हाजिरी देने के साथ ही सेवा करें।
    उपाध्यक्ष जगजीत सिंह सोही, उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह , सचिव हरबंस सिंह खनूजा आदि ने भी तख्त से संबंधित विभिन्न सेवाओं का भी जिक्र किया।
    इसमें बिहार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सूरज सिंह नलवा एवं जमशेदपुर के सुरजीत सिंह खुशीपुर ने भी अपने विचार रखे।

    नई कमेटी की ओर से श्री अखंड पाठ रखा गया
    रविवार को नई कमेटी की ओर से श्री अखंड पाठ रखा गया जिसका भोग मंगलवार को डाला जाएगा। सोमवार को बड़ी संख्या में पटना की संगत ने गुरु दरबार में हाजिरी भरी।

    छाबड़ा ने प्रभार सौंपा, ढिल्लन कल देंगे
    पूर्व सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा ने रविवार को अपना कार्यभार नए सचिव पटना निवासी हरबंस सिंह खनूजा को अपना पदभार सौंप दिया। कार्यालय की चाबी भी उनके सुपुर्द कर दी।
    वही वायदे के मुताबिक पूर्व महासचिव महेंद्र सिंह ढिल्लन पक्ष में नहीं आए और उनके ओर से संदेश आया कि वह सोमवार को अपना पदभार सौंप देंगे और कार्यालय की चाबी भी दे देंगे।
    नए महासचिव जमशेदपुर के सरदार इंदरजीत सिंह फिलहाल प्रधान सरदार अवतार सिंह हित के कार्यालय से अपने दैनिक कार्य को संपादित कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनागेन्द्र तिवारी का निधन जमशेदपुर के लिए भारी क्षति : रघुवर
    Next Article झारखंड में अधिवक्ताओं की पेंशन योजना को और प्रभावकारी और लाभकारी बनाया जायेगा: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.