Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान की दिशा में टाटा स्टील लि० की इकाई जुस्को और जमशेदपुर अक्षेस की भूमिका के संबंध में उपायुक्त को लिखा पत्र
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान की दिशा में टाटा स्टील लि० की इकाई जुस्को और जमशेदपुर अक्षेस की भूमिका के संबंध में उपायुक्त को लिखा पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान की दिशा में
    टाटा स्टील लि० की इकाई जुस्को और जमशेदपुर अक्षेस की भूमिका के संबंध में उपायुक्त को लिखा पत्र

    विधायक सरयू राय ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि  गंभीर मुद्दों पर दिनांक 29 जुलाई, 2021 को आपके साथ हुई लंबी वार्ता का कृपया स्मरण करेंगे. इस संदर्भ में  विषय को गंभीरता से लेने की जरूरत है. उन्होंने पत्र में जिक्र करते हुए कहा है कि जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र का बड़ा भू-भाग टाटा स्टील लि० के पट्टा क्षेत्र में है जिसके अंतर्गत अत्यंत घनी बस्तियाँ हैं. भुइयांडीह के छाया नगर से लेकर लाल भट्ठा के बीच दर्जन भर बस्तियाँ अवस्थित हैं जिनमें पानी, बिजली, साफ-सफाई आदि जन सुविधायें देने की जिम्मेदारी कम्पनी की है जो टाटा लीज नवीकरण समझौता -2005 से आच्छादित है. इसके अतिरिक्त कई छोटी-बड़ी बस्तियाँ इस क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बसी हुई हैं जिनमें जन सुविधायें देने की जिम्मेदारी टाटा स्टील लि० की शत-प्रतिशत इकाई जुस्को उठा रही है. पट्टा क्षेत्र से बाहर के बस्ती समूहों में यह जिम्मेदारी जमशेदपुर अक्षेस एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों की है.

    विगत डेढ़ वर्ष से मैं लगातार प्रयास कर रहा हूँ कि इन बस्तियों में जन सुविधाओं की स्थिति, खासकर पानी-बिजली आपूर्ति एवं साफ-सफाई सुविधा की स्थिति बेहतर हो और व्यापक हो. इसके लिये अनेक बार जुस्को के विभिन्न स्तर के अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठकें हुईं. समय समय पर अनौपचारिक वार्ता भी होते रहती है. फरवरी 2020 की एक बैठक में जुस्को ने इस बारे में एक प्राथमिकता सूची सौंपी जिसमें विभिन्न रंगों में विविध प्राथमिकताएँ चिन्हित की हुई थी.

    वर्ष 2020 तो कोविड की आपाधापी में बीत गया. इस अवधि में भी जन सुविधाओं के उन्नयन के बारे में जुस्को से निरंतर संपर्क होते रहा. कोविड की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ तो पूर्व की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो चुके कार्यों के क्रियान्वयन, शेष कार्यों की प्रगति एवं अतिरिक्त कार्यों की प्राथमिकताओं के बारे में इन्होंने 2021 के आरम्भ में पुनः पूर्ववत एक प्राथमिकता सूची उपलब्ध कराया और इसके अंतर्गत चिन्हित कार्यों के त्वरित निष्पादन का भरोसा दिलाया. परंतु क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राप्त सूचनाओं से पता चलता है कि संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन के बारे में जुस्को तत्परता नहीं बरत रही है. इनकी तकनीकी विशेषज्ञ टीम के साथ हुए क्षेत्र भ्रमण और बैठकों में हुए निर्णय भी क्रियान्वित नहीं हो रहे हैं. दूसरी ओर कतिपय गंभीर समस्याओं के समाधान हेतु चिन्हित भूमि को संरक्षित रखना भी कठिन हो रहा है. इसका उल्लेख मैं आपके साथ हुई उपर्युक्त वार्ता में कर चुका हूँ.

    मुझे महसूस हो रहा है कि जुस्को प्रबंधन तय प्राथमिकताओं को पूरा करने हेतु निर्धारित समय सारिणी के प्रति गंभीर नहीं है, टाल-मटोल कर रहा है जिस कारण आम जन की कठिनाइयाँ दूर नहीं हो पा रही हैं. लंबे समय से कठिनाई झेल रहे लोगों के बीच यह व्यथा और आक्रोश का कारण बन रही है. टाटा लीज नवीकरण समझौता-2005 में किसी शिकायत केन्द्र की व्यवस्था का प्रावधान नहीं होने के कारण मैं यह विषय आपके सामने रख रहा हूँ. इसका शीघ्र समाधान करायें. ताकि जुस्को जनसुविधाएँ उपलब्ध कराने का दायित्व तत्परता से, निष्पक्षता से और मानवीय संवेदना के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करे.

    उन्होंने कहा कि  इस मामले में पहले ही काफी विलंब हो चुका है और अधिक विलंब अब स्वीकार्य नहीं होगा. आगामी 15 अगस्त के पहले इस बारे में ठोस कार्य आरम्भ कराने की पहल करने की अपेक्षा आपसे है.नगरपालिका सेवाओं के संदर्भ में जमशेदपुर एवं यहाँ के लोगों की स्थिति में उन्नयन के संबंध में टाटा स्टील लि० और अक्षेस के कार्यों एवं कार्यक्षेत्र की एक स्पष्ट अवधारणा भी सामने आनी चाहिये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगायत्री परिवार का सावन महोत्सव संपन्न हुआ
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.