Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माप-तौल विभाग की मनमानी से परेशान दुकानदार करेंगें आंदोलन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    माप-तौल विभाग की मनमानी से परेशान दुकानदार करेंगें आंदोलन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माप-तौल विभाग की मनमानी से परेशान दुकानदार करेंगें आंदोलन
    युवा कांग्रेस ने डीसी को मांग पत्र सौंपकर की कार्यवाई करने की मांग
    जमशेदपुर। विधिक माप-विज्ञान नियंत्रक के कार्यालय टेल्को जमशेदपुर द्वारा मनमाने तरीके से शुल्क वसूलने एवं पावती पत्र तुरंत नहीं दिये जाने और मांगे जाने पर टालमटोल करने के कारण दुकानदारों को कई तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल लॉकडाउन कि वजह से कई दुकानदार अपने तराजू का रिनुयल नहीं करा पाएं। इस वर्ष जब वे दोनों वर्ष का रिनुयल शुल्क जमा करवाने गए तो उनसे एकाएक 5000 रुपए कि मांग कि गई (जो 2019 तक 1250/- रुपए वार्षिक जमा कर रहे थे), जिसे कई लोगों ने जमा भी कर दिये किन्तु उन्हे पावती रसीद नहीं दिया गया हैं। इस संबंध में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस द्धारा प्रदेश सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपकर मामले की जांच कर उचित कार्यवाई करते हुए वसूली गई राशि को वापस करवाने एवं व्यवस्था में सुधार लाने के लिए दिये गये सुझाव को लागू करने की मांग की हैं, ताकि भष्ट्राचार पर अंकुश लगे और सरकार के राजस्व मे भी इजाफा होगा। युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू ने 15 दिनों में मांग पूरी नहीं होने पर युवा कांग्रेस द्धारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की बात कही गयी हैं। उपायुक्त को दिये गये मांग पत्र में कहा गया हैं कि विभाग द्वारा ऐसा किया जाना पहली बार नहीं है अपितु इस तरह के भष्ट्राचार के मामले आम हैं। प्रायः वसूली के डर से और जानकारी के अभाव में कई दुकानदारों ने अबतक अपने तारजू का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है और कुछ लोगों ने करवाया भी है तो दोबारा वसूली के डर से विभाग के कार्यालय तक जाना नहीं चाहते। इस समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक नये तुले तराजू के ख़रीदारी के समय एक वर्ष का रजिस्ट्रेशन तराजू विक्रेता द्वारा कर के दिया जाना चाहिए। विभाग मे एक तालिका लगा होना चाहिए ,जिस पर यह स्पष्ट लिखा हो कि कितने भार के लिए कितना शुल्क देय होगा एवं समय पर नहीं अदा करने पर विलंब शुल्क किस आधार पर कितना देय होगा। शुल्क देने कि सुविधा ऑनलाइन होनी चाहिए ,ताकि शुल्क का भुगतान कहीं से भी किया जा सके। समय-समय पर तराजू का जांच विभाग के पदाधिकारियों द्वारा जांच अभियान चला कर किया जाना चाहिए। मौके पर रंजीत गुप्ता, त्रिवेणी प्रसाद, नरेश महतो, महावीर साव, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, रमेश गुप्ता, विवेक प्रसाद, सुरेश साव एवं आकाश साहू आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल  रमेश बैस और मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाई दी
    Next Article सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज संसद भवन में नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.