Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहित्योदय संस्था ने साझा संकलन पुस्तक ‘कोरोना काल’ में सम्मिलित साहित्यकारों को सम्मानित किया
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय साहित्य

    साहित्योदय संस्था ने साझा संकलन पुस्तक ‘कोरोना काल’ में सम्मिलित साहित्यकारों को सम्मानित किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहित्योदय संस्था ने साझा संकलन पुस्तक ‘कोरोना काल’ में सम्मिलित साहित्यकारों को सम्मानित किया

    दिनांक 21 जुलाई 2021 को साहित्योदय, जमशेदपुर इकाई जो के एक अन्तराष्ट्रीय साहित्यिक कला एवं सांस्कृतिक संगठन है, इस संस्था के केंद्रीय एवं संस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम जी के निर्देशानुसार, साहित्योदय के बैनर तले एक काव्यगोष्ठी सह पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन साहित्योदय की सचिव निवेदिता श्रीवास्तव के आवास पर कोविड नियमों के अनुपालन के साथ संपन्न हुई।

    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री प्रतिभा प्रसाद ने की और मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आशा गुप्ता उपस्थित थी। कार्यक्रम में साहित्योदय संस्था के बैनर तले साहित्यिक और सांस्कृतिक विकास और आगामी समारोह की रूप रेखा पर संस्था की जमशेदपुर इकाई की अध्यक्ष डॉ कल्याणी कबीर और जमशेदपुर इकाई के प्रभारी कवि संतोष कुमार चौबे ने रखी। स्वागत भाषण निवेदिता श्रीवास्तव ने किया, मंच का संचालन डॉ सुनीता बेदी ने किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर वरिष्ठ साहित्यकारों एवं मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना साहित्यकार सरोज सिंह परमार ने की।

    कार्यक्रम में साहित्योदय संस्था के द्वारा साझा संकलन कोरोना काल और शब्द मुसाफ़िर पुस्तक में अहम् योगदान और पुस्तक में विशिष्ट आलेख कविता के लिए 4 अप्रैल 2021 को वैद्यनाथ धाम महोत्सव में सम्मानित किया जाना था, लेकिन कोविड को ध्यान में रखकर जमशेदपुर के साहित्यकार वहाँ नहीं जा सके। उन्हीं सदस्यों को आज संस्था के ही वरिष्ठ साहित्यकारों और अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सदस्यों को एक प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो भेंट किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख थे, साहित्यकार अनीता निधि, निवेदिता श्रीवास्तव , वीणा पांडेय भारती, माधवी उपाध्याय, वीणा नंदिनी, आरती श्रीवास्तव, संतोष कुमार चौबे आदि।

    पुरुस्कार वितरण के पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ और सभी सदस्यों ने अपनी कविता, ग़ज़ल और गीतों से समां को बांधे रखा।

    सभा की सफलता में मुख्य रूप से, साहित्योदय की उपाध्यक्ष डॉ अनीता शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सोनी सुगंधा, साहित्यकार स्मृति पांडेय, पद्मा प्रसाद, पूनम सिन्हा, अधिवक्ता ममता सिंह, माधुरी मिश्रा, मामचंद अग्रवाल, उपासना सिन्हा, रीना गुप्ता, नीता सागर, श्रेया, डॉ आकांक्षा, सूर्या चौबे, आदि का महत्वपूर्णयोगदान रहा।

    धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रभारी संतोष कुमार चौबे ने किया।
    गौरतलब है कि साहित्योदय पिछले 3 वर्षों से साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। न केवल लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार वल्कि नवोदित और गुमनाम साहित्य प्रतिभा को विशाल मंच देने का कार्य साहित्योदय ने किया है। इस कोरोना काल को सृजनकाल में परिवर्तित कर सभी को अवसाद से उबारने का काम किया और इन पुस्तकों का प्रकाशन हुआ। अबतक 2 हजार से अधिक लोगों की प्रस्तुति हो चुकी है और एकल पाठ का पंच शतक महोत्सव चल रहा है। साहित्योदय द्वारा जन रामायण सहित कई पुस्तकों के प्रकाशन किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑक्सीजन की कमी से मौत मामला–केन्द्र पर दोषारोपण के बजाए झारखंड की रिपोर्ट सार्वजनिक करें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता:कुणाल षाड़ंगी
    Next Article सुदेश महतो ने सभी प्रखंड पदाधिकारियों संग किया वर्चयुल संवाद, हुआ अभिनन्दन समारोह

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.