Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुकर्मीयों के पक्ष में बोलने वाले लोग भी कुकर्मी : अमित
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    कुकर्मीयों के पक्ष में बोलने वाले लोग भी कुकर्मी : अमित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुकर्मीयों के पक्ष में बोलने वाले लोग भी कुकर्मी : अमित

    भाजपा नेता सह विस्सल ब्लोअर अंकित आनंद और आजसू नेता मनोज गुप्ता पर वीडियो के द्वारा पुष्पा रानी तिर्की के लगाये आरोपों पर कई लोग सहानुभूति जताते हुए जाँच की माँग कर रहे हैं। इस मामले में यौन शोषण के आरोप में पिछले दिनों कुछ घन्टों के लिए पैरोल पर छूटी पुष्पा रानी तिर्की के बयान को झूठा और फ़र्ज़ी बताते हुए शमशेर टॉवर बी ब्लॉक सोसाइटी ने तीव्र निंदा किया। सोसायटी के संयुक्त सचिव और स्थानीय ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य अमित शर्मा ने कहा कि केस में सहानुभूति बटोरने का लिए पुष्पा रानी तिर्की झूठ और प्रपंच का सहारा ले रही हैं। अमित शर्मा ने उन नेताओं को भी आड़े हाथों लिया जो यौन शोषण के आरोपियों को निर्दोष बता रहे हैं। कहा कि कुकर्मियों के पक्ष में बोलने वाले लोग भी कुकर्मी ही हैं। शमशेर टॉवर सोसायटी की ओर से वार्ड सदस्य अमित शर्मा ने कहा कि स्व हरपाल थापर की जेल में असामयिक मृत्यु का अफसोस उन्हें भी है। लेकिन इससे उनके पूर्व के अपराध कम नहीं होते। सवाल किया कि पौरोल पर छूटी पुष्पा रानी तिर्की के बयान को आधार बनाकर जाँच की माँग करने वाले कतिपय नेता उस समय कहाँ थे जब बच्चियों के यौन शोषण हुआ, बच्चों से बालश्रम कराया गया। वे लोग कहाँ छिपे बैठे थे जब वर्षों तक शमशेर टॉवर अपार्टमेंट की लिफ़्ट थापर परिवार की वजह से बंद रहा। सोसाइटी की पार्किंग में नक्शा विचलन कर अवैध निर्माण क्यों नज़र नहीं आता ? सरकारी भूमि अतिक्रमण कर मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट का विशाल दफ्तर बनाने पर ट्वीट और बयानबाजी करने वाले नेता मौन क्यों हैं ? सोसाइटी में महिला, बूढ़े बुजुर्गों संग ज्यादती और धमकाना नेताओं को आजतक नज़र क्यों नहीं आया ? कहा कि जेल में मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही उज़ागर हो जाएगा, लेकिन उससे पहले कई बड़े नेताओं का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया जो यौन शोषण के आरोपियों को समाजसेवी और देवता बता रहे हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी फिल्‍म बनाने का आरोप
    Next Article छात्र आजसू के प्रखंड अध्यक्ष बने अभिमन्यु सिंह

    Related Posts

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.