Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग का 4 दिनी दौरा आज से, बैठक में नहीं शामिल होगी पीडीपी
    Breaking News Headlines

    जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग का 4 दिनी दौरा आज से, बैठक में नहीं शामिल होगी पीडीपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. परिसीमन आयोग मंगलवार को जम्मू कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचेगा. रिटायर्ड जस्टिस रंजन प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आयोग नेताओं, नागरिक समाज के समूहों और अन्य से बातचीत करेगा ताकि जम्मू-कश्मीर में नए विधानसभा क्षेत्र बनाने पर आवश्यक सूचनाएं एकत्र कर सके. हालांकि कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने आयोग संग बैठक करने से मना कर दिया है.पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के बड़े नेताओं की ऑल पार्टी मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई थी. इस बैठक में केंद्र शासित राज्य के विकास को लेकर गई मुद्दों पर चर्चा हुई थी. अब परिसीमन आयोग जम्मू कश्मीर पहुंच रहा है. इस आयोग में रिटायर्ड जस्टिस रंजन प्रकाश देसाई, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, डिप्‍टी चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण शामिल हैं.यह आयोग जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पंजीकृत राजनीतिक दलों से मुलाकात भी करेगा. इसका मकसद जम्मू-कश्मीर में नए विधानसभा क्षेत्र बनाने पर आवश्यक सूचनाएं एकत्र करना है. वहीं महबूबा मुफ्ती की पार्टी ने आयोग के साथ बैठक से साफ इनकार कर दिया है. महबूबा मुफ्ती का यह कदम गुपकार गठबंधन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बैठक को लेकर नाखुशी जाहिर की थी. उसका कहना है कि केंद्र सरकार विश्‍वास स्‍थापित करने में विफल रही है.जम्मू-कश्मीर के आठ राजनीतिक दलों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 24 जून को हुई बैठक के एक पखवाड़े के अंदर आयोग का दौरा हो रहा है. कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, माकपा और नेशनल पैंथर्स पार्टी सहित सभी बड़े राजनीतिक दलों ने आयोग के सदस्यों से मिलने के बारे में अभी निर्णय नहीं किया है.
    पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने सोमवार को कहा कि आयोग की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त निर्णय नहीं किया गया है और यह पार्टियों पर छोड़ दिया गया है कि वे भाग लेना चाहते हैं या नहीं. प्रवक्ता एमवाई तारिगामी का कहना है कि बीजेपी ने संसद में जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कही थी और उसे इसका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी विधानसभा चुनाव तभी होगा जब जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथाइलैंड की फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, एक की मौत, 62 अन्य घायल
    Next Article असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्‍व सरमा बोले- अपराधी अगर भागने की कोशिश करें तो एनकाउंटर का पैटर्न अपनाए पुलिस

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    June 26, 2026

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.