Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. के. के. सिंह को याद करने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है, लोग रक्तदान कर उन्हें अपनी श्रद्धांजली दे रहे हैं:जिला वन अधिकारी सुश्री ममता
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म बिहार शिक्षा संवाद विशेष साहित्य

    स्व. के. के. सिंह को याद करने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है, लोग रक्तदान कर उन्हें अपनी श्रद्धांजली दे रहे हैं:जिला वन अधिकारी सुश्री ममता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2021Updated:June 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्व. के. के. सिंह को याद करने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है, लोग रक्तदान कर उन्हें अपनी श्रद्धांजली दे रहे हैं:जिला वन अधिकारी सुश्री ममता

    के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रेड क्रॉस के वरीय पेट्रन स्व. के. के. सिंह के जयंती पर रक्तदान शिविर में आज 126 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया

    जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रेड क्रॉस के वरीय पेट्रन ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के संस्थापक अध्यक्ष स्व. के. के. सिंह के जयंती पर रक्तदान शिविर में आज 126 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन जिला वन अधिकारी सुश्री ममता जी ने श्रीमति उर्मिला देवी, विकास सिंह, रबीन्द्र नाथ चौबे, चन्द्रमोहन सिंह,

     

    संजीव श्रीवास्तव, राजकिशोर तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। सुश्री ममता ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व. के. के. सिंह को याद करने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है, लोग रक्तदान कर उन्हें अपनी श्रद्धांजली दे रहे हैं। उन्होने कहा कि आज उनके द्वारा समाज के लिए किये गये कार्यों को लोग याद कर रहे हैं, यही महान लोगों की पहचान होती है। इस अवसर पर समाज विज्ञानी रबीन्द्र नाथ चौबे ने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में स्व. सिंह के कृति की झलक मिलती है और उनके जाने के बाद उनके बाद की पीढ़ी भी समाज के लिए उसी प्रकार सोचती है, यह प्रशंसनीय है। श्रीमती उर्मिला सिंह ने कहा कि उनके पति स्व. के. के. सिंह के कार्य हमें समाज में गौरवावन्वित करते हैं। शिविर संयोजक श्री विकास सिंह ने इस अवसर पर रक्तदान किया, उनके साथ 126 लोगों ने आज यहां रक्तदान किया।ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के सदस्यों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती उषा सिंह, रामउदय प्रसाद सिंह, देवानन्द सिंह, अजय शर्मा, राजेश शुक्ला, बालमुकुन्द गोयल, राकेश मिश्र, आशीष अग्रवाल, राघवेन्द्र सिंह, प्रभुनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें। रेड क्रॉस की ओर से श्री डीके घोष, दीपक मित्रा समीर दत्ता, समीर सरकार, सुश्री सरस्वती, श्रीमती शान्ता अधिकारी, अनील ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. निर्जला झा के नेतृत्व में रक्तदान का तकनीकी कार्य सम्पन्न किया। कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष तथा रक्तदान शिविर के संयोजक श्री विकास सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    दादा स्वर्गीय केके सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते पोता

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य की बेटी दीपिका को तीन स्वर्ण पदक जीतने पर ढेरों बधाई – भरत सिंह
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.