राज्य की बेटी दीपिका को तीन स्वर्ण पदक जीतने पर ढेरों बधाई – भरत सिंह
जमशेदपुर 28 जून – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सचिव श्री भरत सिंह ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पेरिस में चल रहे तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक हासिल करने वाली दीपिका कुमारी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की बेटी दीपिका ने एक दिन में तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपने साथ-साथ पूरे झारखंड राज्य का नाम विश्व भर में प्रसिद्ध कर दिया है! उसकी इस कामयाबी से भारत सहित पुरे विश्व में झारखंड को एक नई पहचान मिली है! जिसका फायदा निकट भविष्य में झारखंड के नौजवानों को जरूर मिलेगा! दीपिका कुमारी ने कोमालिका बारी व अंकिता भक्त के साथ मिलकर विश्व कप स्टेज 3 तीरंदाजी में पहला स्वर्ण पदक जीती, फिर मिक्सड डबलस रिकर्व प्रतियोगिता में अपने पति अतुन दास के साथ दूसरा स्वर्ण जीती और आखिर में एकल प्रतियोगिता का स्वर्ण भी अपने नाम कर लिया! आज दीपिका कुमारी झारखंड के नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन कर उभरी है! इसलिए हम दीपिका कुमारी, अतुन दास, कोमालिका बारी, अंकिता भक्त को इस गौरवपूर्ण दिन के लिए ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हैं! और इनके उज्जवल भविष्य की भी कामना करते हैं! साथ ही हम राज्य सरकार से आग्रह करते हैं कि वह राज्य की बेटी दीपिका कुमारी का सम्मान पूर्वक स्वागत करें!