Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CM योगी का एक्शन, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के MD सरोज कुमार को सस्पेंड
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    CM योगी का एक्शन, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के MD सरोज कुमार को सस्पेंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर रहे. जहां उनका सख्त तेवर देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने जहां विकास कार्यों का जायजा लिया तो वहीं पुर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्य में लापरवाही पर एमडी सरोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. मामला यहीं नहीं रुका, मुख्यमंत्री योगी ने जल निगम के चीफ इंजीनियर और नगर आयुक्त को भी हालात में सुधार करने के सख्त निर्देश दिये हैं.मुख्यमंत्री वाराणसी के विकास कार्यों को हमेशा गम्भीरता से लेते हैं. यही कारण है कि वो अक्सर ही वाराणसी का दौरा करने आ जाते हैं और खुद विकास कार्यों का समीक्षा बैठक कर जायजा लेते हैं. इसके साथ ही वह खुद योजनाओं का जायजा लेने के लिए मौके पर जाते हैं. हर बार की तरह इस बार भी सीएम योगी वाराणसी दौरे पर विकास कार्यों का जायजा ले रहे थे, लेकिन इस दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सरोज कुमार बैठक में नदारद रहे, जिसके कारण उनके ऊपर कार्यवाही की गई.
    कार्रवाई का सबसे बड़ा कारण बैठक में अनुपस्थिति नहीं रहना था, बल्कि वाराणसी में इन दिनों बिजली कटौती अपने चरम पर है. लगातार बिजली के पोल फॉल्ट शहर में जारी है, जिससे घंटों की कटौती की जा रही है. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी थी. इसी को लेकर के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सरोज कुमार को बैठक में बुलाया गया था, लेकिन जब वह बैठक में नहीं आए तो उन्हें मुख्यमंत्री ने निलंबित कर दिया.

    मुख्यमंत्री का सख्त तेवर यहीं नहीं रुका, गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश में पूरा बनारस जलमग्न हो गया था. इस मुख्यमंत्री ने जल निगम के चीफ इंजीनियर के साथ ही नगर निगम के आयुक्त को भी शख्त निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो उनके ऊपर भी गाज गिर सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना काल में मौतों का आंकड़ा सार्वजनिक करे बिहार सरकार : पटना हाईकोर्ट
    Next Article लॉकडाउन में गेमिंग इंडस्ट्री को हुआ बड़ा मुनाफा! रेवेन्यू 13,600 करोड़ के पार

    Related Posts

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    August 14, 2026

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    August 13, 2026

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान

    ढह गया घर, बेबस हुईं दो विधवा महिलाएं

    झारखंड के हक और अधिकारों पर बड़ा हमला, संसद में विधेयक पारित होना राज्य के लिए काला दिन: संजीव सरदार

    आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद नीतू शर्मा ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

    डीडीसी के आदेश के सात वर्ष बाद भी नाला व सड़क निर्माण नहीं, ग्रामीणों में रोष

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.