Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फीकी-फीकी सी लगी: शेरनी
    Headlines सिनेमा

    फीकी-फीकी सी लगी: शेरनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिल्म: शेरनी

    निर्देशक: अमित मसुर्कर

    प्रमुख कास्ट: विद्या बालन, बृजेन्द्र काला, शरत सक्सेना, नीरज काबी, विजय राज, मुकुल चड्ढा आदि

    ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

    फिल्म न्यूटन फेम निर्देशक अमित मसुर्कर का निर्देशन इस बार कुछ खास नहीं दिखा, या फिर यह कहना भी गलत नहीं होगा कि कहानी के चलते वो अपने हुनर दिखा नहीं पाए। फिल्म जंगल में शूट हुई है, लेकिन जानवरों के लिए सीजी (कंप्यूटर ग्राफिक्स) का इस्तेमाल किया गया है। अच्छे कलाकारों के बाद भी फिल्म काफी फीकी-फीकी लगती है। हालांकि यही बात इस फिल्म की एक खासियत भी साबित होती है कि फिल्म में जबरदस्ती का मिर्च मसाला नहीं लगाया गया है।

    कहानी- फिल्म शेरनी की कहानी मुख्य रूप से जंगल, एक शेरनी और वन विभाग की कार्य प्रणाली के आस- पास घूमती है। फिल्म में विद्या बालन, वन विभाग की एक अधिकारी के रूप में नजर आ रही हैं और उनके किरदार का नाम विद्या विंसेंट है। विद्या एक ऐसे क्षेत्र में है, जहां ज्यादातर मर्द काम करते हैं और उनकी सोच बहुत शैविनिस्टिक है, जो मानते हैं कि मर्द ही सब कुछ हैं। पूरी कहानी एक शेरनी के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे विद्या सुरक्षित रखना चाहती है, जबकि वन विभाग व कुछ अन्य लोग उसका शिकार करना चाहते हैं। वहीं इन सब के बीच में राजनीति कैसे कामों पर असर डालती है, ये भी फिल्म में दिखाया गया है। विद्या बालन, शेरनी को बचा पाती है या नहीं, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

    अभिनय

    फिल्म के सभी कलाकारों का चयन काफी सटीकता के साथ किया गया है और उसका ही नतीजा है कि सभी कलाकारों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। एक ही फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार होने पर फिल्म में आपको एक बात खटकती कि कलाकारों की स्क्रीन टाइम कम रहा है। विद्या बालन के साथ ही विजय राज, बृजेन्द्र काला, शरत सक्सेना, नीरज काबी और मुकुल चड्ढा सहित सभी अभिनेताओं ने अपने किरदारों के साथ इंसाफ किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी: ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार से भिड़े, पति-पत्नी और 4 साल के बेटे समेत चारों की मौत
    Next Article भाजपा परसुडीह मंडल द्वारा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वजीत कुमार की अध्यक्षता में राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया

    Related Posts

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    September 5, 2026

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    September 5, 2026

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    September 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार

    गोपबंधु विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने शिक्षकों संग मनाया शिक्षक दिवस

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 2200 छात्राओं को मिलेगी उपाधि

    एमजीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में दिखी गोह, लोगों में कौतूहल

    फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की मांग : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना, सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार आज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.