Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संसद की लोक लेखा समिति की बैठक में हंगामा: अधीर रंजन चौधरी का प्रस्ताव नहीं हो सका पारित
    Headlines राजनीति

    संसद की लोक लेखा समिति की बैठक में हंगामा: अधीर रंजन चौधरी का प्रस्ताव नहीं हो सका पारित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. संसद की लोक लेखा समिति मोदी सरकार की वैक्सीन नीति की समीक्षा नहीं करेगी. आज हुई समिति की बैठक में इस बारे में समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की ओर से लाया गया एक प्रस्ताव पारित नहीं हो सका. प्रस्ताव का बैठक में मौजूद सभी एनडीए सांसदों ने जमकर विरोध किया.सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में अगले 1 साल तक समिति द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा और मुहर लगनी थी. समिति की बैठक में शामिल हुए एक सदस्य ने सूत्रों को बताया कि पहले से सदस्यों को वितरित किए गए एजेंडा आइटम में वैक्सीन नीति का जिक्र नहीं था. लेकिन जैसे ही पहले से तय एजेंडा पर समिति की मुहर लगी, समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने वैक्सीन नीति पर प्रस्ताव पेश कर दिया.
    प्रस्ताव पेश करते ही बैठक में मौजूद एनडीए सांसदों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया. विरोध करने वाले सांसदों में ललन सिंह, जगदम्बिका पाल, राम कृपाल यादव और कुछ अन्य सदस्य शामिल थे .सूत्रों के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी लगातार सरकार की वैक्सीन नीति की खामियों का हवाला देकर इसे एजेंडा में शामिल करने की वकालत करते रहे. उनके पक्ष में बैठक में मौजूद एक और कांग्रेसी सांसद भी लगातार समर्थन कर रहे थे. इसी बीच एनडीए सांसदों ने अध्यक्ष से इस मसले पर वोटिंग करवाने की चुनौती दे डाली.

    चूंकि समिति में मौजूद भर्तृहरि महताब जैसे गैर एनडीए और गैर यूपीए सांसदों ने निष्पक्ष रुख रखा. लिहाजा संख्या बल को अपने पक्ष में नहीं देखते हुए अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं कराना ही मुनासिब समझा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़: शाम होने के पहले ही जेल में बंद हो जाते हैं ग्रामीण, जानिये क्या है इसकी वजह
    Next Article ज़क ज़ोरो ने लॉन्च किया देश का पहला एफ्रोबीट म्यूज़िक एल्बम

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.