Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हुबली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फटा इंडिगो के विमान का टायर, सभी यात्री सुरक्षित
    Breaking News Headlines

    हुबली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फटा इंडिगो के विमान का टायर, सभी यात्री सुरक्षित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2021No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कन्नूर से कर्नाटक आ रहे इंडिगो की उड़ान में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए. दरअसल कर्नाटक के हुबली एयरपोर्ट पर सोमवार शाम लैंडिंग के दौरान ही फ्लाइट का टायर फट गया. हालांकि इसमें सवार सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित हैं.

    मंगलवार को एयरलाइन की ओर से जानकारी दी गई कि फिलहाल एयरक्राफ्ट को मेंटेनेंस जांच के लिए ले जाया गया है. इंडिगो की 6ई-7979 उड़ान कन्नूर से हुबली जा रही थी. सोमवार की शाम को लैंडिंग के दौरान यह घटना हुई. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
    एयरलाइंस के एक अधिकारी के अनुसार सोमवार रात 8:03 बजे उड़ान ने लैंडिंग का प्रयास किया लेकिन विपरीत दिशा की तेज हवा के कारण यह संभव नहीं हो सका. इसके करीब आधे घंटे बाद इसकी लैंडिंग हो सकी.

    अधिकारी ने आगे बताया कि लैंडिंग में परेशानी और उल्टी दिशा की तेज हवा के कारण शायद टायर फटने की घटना हुई. विमान में सवार सभी यात्री स्वयं ही उतरे और रात दो बजे रनवे को उड़ान के लिए तैयार कर लिया गया. उन्होंने यह भी बताया कि विमान का परिचालन अब सामान्य है. घटना के बारे में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचित किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी: बीएसपी के 9 बागी विधायक अखिलेश यादव से मिले, छोड़ सकते हैं मायावती का साथ
    Next Article बिहार 1257 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी, 25 जून से होगा इंटरव्यू

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.