Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनी न्यूजीलैंड, भारत दूसरे स्थान पर खिसका
    Breaking News Headlines

    आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनी न्यूजीलैंड, भारत दूसरे स्थान पर खिसका

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. एजबस्टन में दूसरे और अंतिम टेस्ट में रविवार को इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने के बाद न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड ने यहां एजबेस्टन में खेले गए सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले के चौथे ही दिन रविवार को इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर दो मैचों की यह सीरीज 1-0 से जीत ली. न्यूजीलैंड ने इसके साथ ही 22 वर्षों के बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती. सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड के अब 123 रेटिंग प्वाइंटस हो गए हैं जबकि भारत 121 प्वाइंटस के साथ दूसरे नंबर पर लुढ़क गया है. इस लिस्ट में आस्ट्रेलिया तीसरे, इंग्लैंड चौथे और पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है.
    भारत और न्यूजीलैंड अब 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. न्यूजीलैंड की एजबेस्टन में पिछले पांच मैचों में यह पहली जीत है. वहीं कीवी टीम की इंग्लैंड में 56 टेस्ट मैचों में यह केवल छठी जीत है.इंग्लैंड ने पहली पारी में 303 रन बनाए जबकि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 388 रन बनाए थे और 85 रनों की बढ़त हासिल की थी. इंग्लैंड की दूसरी पारी चौथे दिन के पहले सत्र में 122 रन पर ऑलआउट हुई और उसे 37 रनों की मामूली बढ़त मिली तथा उसने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 38 रनों का लक्ष्य दिया.न्यूजीलैंड ने 10.5 ओवर में दो विकेट पर 41 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया. मैट हेनरी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच तथा डेवोन कॉन्वे और रॉरी बन्र्स को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. इंग्लैंड को 2014 के बाद से पहली बार घर में सीरीज गंवानी पड़ी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस कार्यकर्ताओं के निष्कासन पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कांग्रेस के डीएनए में है हिन्दू विरोध
    Next Article पायलट के साथ बसपा विधायक बन रहे गहलोत के लिए संकट

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.