Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो सप्ताह में दी गई छह लाख लोगों को वैक्सीन की डोज
    Breaking News झारखंड

    दो सप्ताह में दी गई छह लाख लोगों को वैक्सीन की डोज

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★दो सप्ताह में दी गई छह लाख लोगों को वैक्सीन की डोज
    *★राज्य भर में लोगों को टीकाकरण के लिए किया जा रहा जागरूक, चल रहा अभियान

    *रांची*

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान को लगातार गति दी जा रही है। एनएचएम झारखण्ड के पास उपलब्ध टीके के आंकड़ों के अनुसार 26 मई तक झारखण्ड में वैक्सीन कवरेज 40,12,142 था, जो आठ जून की सुबह तक 46,07,189 डोज के कवरेज तक पहुंच गया । पूरे झारखंड में दो सप्ताह के दौरान लगभग 6 लाख वैक्सीन की नई खुराक दी गई। 26 मई तक राज्य सरकार के पास कुल टीका की उपलब्धता 42,07,128 डोज की थी, इसमें से 40,12,142 डोज दिया जा चुका था। वहीं आठ जून तक कुल टीका डोज की उपलब्धता 46,76,990 थी, इसमें से 46,07,189 डोज दिया गया था।

    *जागरूकता अभियान ने वैक्सीन की क्षति को किया कम, टीकाकरण की बढ़ी गति

    राज्य सरकार ने मई माह में लोगों को वैक्सीन की आवश्यकता, कोविड उपयुक्त व्यवहार और अन्य प्रासंगिक जानकारी के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया। जेएसएलपीएस के तहत सखी मंडल की 23 लाख से अधिक महिलाओं को राज्य भर में जन जागरूकता अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया। संचार माध्यमों से भी टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया गया।

    *टीकाकरण को महाअभियान का रूप दिया गया*

    राज्य के कई दुर्गम इलाकों में टीकाकरण के लिए चारपहिया वाहन से पहुंचना मुश्किल था। सरकार ऐसे क्षेत्रों में निवास करने वालों को भी वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस भावना के साथ कई जिलों ने ऑन स्पॉट पंजीकरण सुविधा के साथ बाइक टीकाकरण अभियान अपनाया है। इससे ग्रामीण आबादी के बीच जागरूकता पैदा करने और एक बड़ी आबादी को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने में भी मदद मिली। राज्य के दूर-दराज के हिस्सों में टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल टीकाकरण वैन भी चलाया जा रहा है।

    *वैक्सीन की क्षति में कमी दर्ज की गई*

    टीकाकरण अभियान को और गति देकर वैक्सीन की क्षति को कम किया जा रहा है। राज्य सरकार वैक्सीन सेंटर में यह सुनिश्चित कर रही है कि वैक्सीन की क्षति ना हो। 26 मई तक राज्य में वैक्सीन की क्षति 4.5 प्रतिशत के करीब थी, जो घटकर 1.5 प्रतिशत से भी कम हो गई है । टीकाकरण अभियान की घोषणा के दिन से ही राज्यवासियों के लिए टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अथक प्रयास राज्य सरकार कर रही है। वैक्सीन अंतिम व्यक्ति को उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करने का प्रयास लगातार जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की अध्यक्षता की
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.