Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुण्यतिथि पर भाजपा ने धरती आबा को श्रद्धाभाव से किया याद, माल्यार्पण कर किया नमन
    Breaking News Headlines झारखंड

    पुण्यतिथि पर भाजपा ने धरती आबा को श्रद्धाभाव से किया याद, माल्यार्पण कर किया नमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुण्यतिथि पर भाजपा ने धरती आबा को श्रद्धाभाव से किया याद, माल्यार्पण कर किया नमन

    ■ भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आयोजित की गई संगोष्ठी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराँव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

    जमशेदपुर। अंग्रेजों की हुकुमत के खिलाफ जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 121वीं पुण्यतिथि को भाजपा ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। बुधवार को पोटका मंडल अंतर्गत हाता चौक पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाकर उनके बताए हुए आदर्शों एवं मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीनानंद सिरका की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए।

    इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते हुए उस समय हिंदुत्व का परचम हराया था। आदिवासी जनजाति समाज में अनेकों महान क्रांतिकारी पैदा हुए हैं। प्रदेश में ऐसे संगठन काम कर रहे हैं जो वर्ग विभेद करने का काम करते हुए हिंदुत्व के खिलाफ वातावरण बनाने में लगे हैं। ऐसे लोगों से भी हम को सचेत रहने की आवश्यकता है। सनातनी काल से वनवासी समाज हिंदू धर्म का अभिन्न अंग रहा है, आज उन्हें हिंदू धर्म से पृथक करने का षड्यंत्र चल रहा है। ऐसे षड्यंत्रकारी को मुंह तोड़ जवाब देने की जरूरत है।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जीवन भर ईसाई मिशनरी एवं भोले भाले वनवासियों के धर्मान्तरण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने धर्मान्तरण विरोधी बिल लाकर सही मायनों में धरती आबा को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

    अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराँव ने गोष्ठी को किया संबोधित: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराँव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कहा बिरसा मुंडा का सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण व राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। उनके जीवन से हमें राष्ट्रधर्म, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है, देशविरोधी ताक़तों और विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।

    इस अवसर पर उपेंद्र नाथ सरदार, पुष्पा तिर्की, दुकनिमुई सरदार, चाँदमनी कुंकल, रमेश बास्के, विजय सोय, रमेश नाग, मनोज सरदार, गणेश सरदार, सुदीप डे, हलधर दास, रबिन्द्रनाथ सरदार  मनोज राम और विभीषण सिंह सरदार समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचर्चित समाजसेवी चंदन यादव एवं पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की समाज सेविका सपना दीदी ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
    Next Article भाजपा ही भगवान बिरसा के विचारों का सच्चे संवाहक : जिला अध्यक्ष

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.