Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एम्स डायरेक्टर का बड़ा बयान: कोविड से बच्चों में गंभीर संक्रमण होने का कोई डाटा नहीं
    Breaking News

    एम्स डायरेक्टर का बड़ा बयान: कोविड से बच्चों में गंभीर संक्रमण होने का कोई डाटा नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि ऐसा कोई डाटा नहीं मिला है जो ये बताए कि इससे बच्चे अधिक प्रभावित होंगे. उन्होंने भविष्य में भी बच्चों के गंभीर रूप से संक्रमित होने की आशंकाओं को खारिज किया. एम्स निदेशक ने स्वास्थ्य मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैश्विक और भारतीय किसी भी डाटा में ऐसी नहीं देखा गया है कि बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे. गुलेरिया ने कहा कि यहां तक कि दूसरी लहर में भी जो बच्चे संक्रमित हुए हैं, उन पर संक्रमण का हल्का असर देखने को मिला है. एम्स निदेशक ने कहा, मुझे नहीं लगता कि भविष्य में भी बच्चों को हमें बच्चों में गंभीर संक्रमण देखने को मिलेगा.

    वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने भारत में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि देश में बीते 24 घंटे में 89,498 नए मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि रोजाना आ रहे नए मामलों के सबसे उच्च स्तर के बाद से मामलों में करीब 79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. अग्रवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह, कुल मामलों में 33 फीसदी गिरावट देखने को मिली थी. उन्होंने बताया कि पिछले एक माह में 322 जिलों में नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है.

    एक्टिव मामलों में 65 फीसदी की कमी

    लव अग्रवाल ने कहा कि देश में ठीक होने वाले लोगों की दर 94.3 फीसदी है (होम आइसोलेशन और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मिलाकर). उन्होंने बताया कि 1-7 जून के बीच पॉजिटिविटी में 6.3 फीसदी की गिरावट देखी गई है. अग्रवाल ने आगे कहा कि पिछले एक हफ्ते में मामलों में 33 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है और एक्टिव मामले 65 प्रतिशत तक कम हुए हैं. अग्रवाल ने कहा कि 15 राज्य ऐसे हैं ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम है.

    वहीं नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने वैक्सीन की कीमतों के लेकर कहा कि निजी क्षेत्रों (अस्पतालों) के लिए टीकों की कीमत वैक्सीन निर्माताओं द्वारा तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य निजी क्षेत्र की मांग को एकत्रित करेंगे, इसका मतलब है कि वे देखेंगे कि उसके पास सुविधाओं का कितना नेटवर्क है, और उसे कितनी खुराक की जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाता वैष्णो देवी भवन के पास कैश काउंटर पर लगी आग
    Next Article फ्रांस के राष्ट्रपति पर हमला, भीड़ के सामने शख्स ने मारा थप्पड़

    Related Posts

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.