Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए शीघ्र शुरू हो बाल सेवा योजना : रघुवर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए शीघ्र शुरू हो बाल सेवा योजना : रघुवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए शीघ्र शुरू हो बाल सेवा योजना : रघुवर

    जिनके संरक्षक न हो उनके आवास की व्यवस्था हो

    जमशेदपुर । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कोरोना माहामारी से अपने माता-पिता या अभिभावक दोनों को खोने से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए अतिशीघ्र बाल सेवा योजना प्रदान करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
    उन्होंने मुख्यमंत्री को लिए पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार के आलावा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश आदि के राज्य सरकारों ने अनाथ बच्चों की मदद के लिए कई तरह की सेवा योजनाओं की घोषणा की है। इसी तरह झारखंड सरकार भी राज्य के अनाथ बच्चों के संरक्षण, भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा की व्यवस्था आदि के लिए बाल सेवा योजना के तहत प्रतिमाह एकमुश्त सहयोग राशि प्रदान करने की व्यवस्था करे।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा राज्य झारखंड एक अति पिछड़ा राज्य है, यहां के निवासियों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। ऐसे में झारखंड के अनाथ बच्चे भी पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना से लाभान्वित तो होंगे ही। इस कठिन परिस्थिति में हमारा भी कर्तव्य है कि हम अपने राज्य के अनाथ हुए नौनिहालों की देखभाल एवं अच्छे भविष्य के लिए सार्थक कदम उठायें और अनाथ बच्चों को मासिक वित्तीय सहयोग दे, निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए मदद करें और पैर पर खड़ा होने तक सरकारी मदद के लिए कारगर योजना तैयार कर उस पर पहल करें।
    उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि झारखंड सरकार राज्य के ऐसे अनाथ हुए बच्चों के हित में बाल सेवा योजना की शुरूआत करे ताकि अनाथ बच्चों का लालन-पालन से लेकर शिक्षा आदि का प्रबंध हो सके। राज्य सरकार ऐसे बच्चों को वयस्क होने तक प्रतिमाह एक मुश्त राशि अनाथ बच्चे के संरक्षक को प्रदान करे। 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिनका कोई संरक्षक नहीं है, उनके आवास की व्यवस्था की जाए और उसका खर्च राज्य सरकार वहन करे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में 60% सीनियर सिटीजन ने लगवाया कोरोना का टीका, इस मामले में यूएसए को पीछे छोड़ा
    Next Article दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में भाजयुमो ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.