Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 14 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
    Breaking News Headlines

    कर्नाटक में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 14 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ाने का ऐलान किया है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गुरुवार को यह फैसला लिया गया. पिछले दिनों सरकार ने 24 मई से 7 जून तक पाबंदियां लगाने की घोषणा की थी. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 16387 नए मामले सामने आए हैं. अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं.

    सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हमने पहले 24 मई से 7 जून तक कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की थी. हालांकि संक्रमण कम हो गया है, लेकिन बीमारी का प्रसार अभी भी जारी है. विशेषज्ञों की सिफारिश के आधार पर प्रतिंबधों को 14 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि एक सप्ताह बाद स्थिति बेहतर होगी. कर्नाटक में बुधवार को कोरोना के 16387 नए मामले सामने आए और 463 लोगों की मौत हुई. राहत की बात यह रही है कि पिछले दिन 21999 लोग कोरोना से रिकवर हुए. फिलहाल राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 2.93 लाख है. राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक 2 जून तक राज्य में 26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 11.22 प्रतिशत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटोक्यो ओलंपिक से पहले सभी एथलीटों एवं सहयोगी स्टाफ को लगायें टीका: पीएम मोदी
    Next Article अमेरिका के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ डॉ फाउची का ईमेल हुआ लीक, सामने आये चीन से संबंध

    Related Posts

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    September 2, 2026

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    September 2, 2026

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    रापचा मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो घायल, टीएमएच रेफर

    कौवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,

    खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    उल्लास से मिटेगा निरक्षरता का अंधेरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.