Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टोक्यो ओलंपिक से पहले सभी एथलीटों एवं सहयोगी स्टाफ को लगायें टीका: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines खेल

    टोक्यो ओलंपिक से पहले सभी एथलीटों एवं सहयोगी स्टाफ को लगायें टीका: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक का आगाज होने में अब सिर्फ 50 दिन शेष हैं और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ओलंपिक तैयारियों की समीक्षा की. इस मौके पर अधिकारियों द्वारा आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए परिचालन तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर एक प्रस्तुति दी गई. इस समीक्षा के दौरान प्रधान मंत्री को महामारी के बीच एथलीटों के लिए निर्बाध प्रशिक्षण सुनिश्चित करने, ओलंपिक कोटा जीतने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने, एथलीटों के टीकाकरण और उन्हें प्रदान की जा रही अनुकूलित सहायता की दिशा में उठाए गए विभिन्न कदमों से अवगत कराया गया. प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टोक्यो ओलंपिक के लिए यात्रा करने वाले प्रत्येक योग्य व संभावित एथलीट, सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों को जल्द से जल्द टीका लगाया जाना चाहिए.
    पीएम मोदी ने कहा कि वह जुलाई में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय ओलंपिक दल के साथ जुड़ेंगे, उन्हें प्रोत्साहित करने और सभी भारतीयों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देंगे. पीएम ने कहा कि खेल हमारे राष्ट्रीय चरित्र के केंद्र में है और हमारे युवा खेल की एक मजबूत और जीवंत संस्कृति का निर्माण कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि 135 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं हमारे उन युवाओं के साथ हैं जो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं. पीएम ने कहा कि वैश्विक मंच पर चमकने वाले प्रत्येक युवा खिलाड़ी हजारों युवाओं को खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे.

    दूसरी तरफ अधिकारियों ने कहा कि ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को प्रेरित करने और उनका मनोबल बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसलिए, प्रतियोगिता के दौरान उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ भारत में नियमित वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा.
    पीएम को बताया गया कि कुल 100 एथलीटों ने 11 खेलों में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है और 25 और एथलीटों के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की संभावना है, जिसका विवरण जून 2021 के अंत तक सामने आएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र सरकार की पहल: अपने गांव को ‘कोरोना मुक्त’ बनाओ और जीतो 50 लाख
    Next Article कर्नाटक में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 14 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.