Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्वारा नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय ‘प्रशाल’ का लोकार्पण
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्वारा नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय ‘प्रशाल’ का लोकार्पण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन
    राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्वारा नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय ‘प्रशाल’ का लोकार्पण

    हमारा प्रयास है राज्य के अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा ग्रहण करें

    अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण के आँकड़ों के मुताबिक झारखंड में उच्च शिक्षा में जनजातीय लड़कियों के नामांकन में सर्वाधिक बढोत्तरी होना सुखद है

    चाईबासा शहर के टाटा कॉलेज प्रांगण में कोल्हान विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह नवनिर्मित ‘प्रशाल’ में आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल सह कुलाधिपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भाग लिया ।समारोह की अध्यक्षता कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती प्रो.डॉ. शुक्ला मोहंती ने की।
    समारोह में सर्वप्रथम राज्यपाल महोदया के आगमन पर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया, एवं समारोह की शुरुआत में सबसे पहले राष्ट्रगान उसके उपरांत विश्वविद्यालय कुलगीत एवं कुलाधिपति, विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रति कुलपति के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की विधिवत शुरुआत की गई।

    अपने अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने कहा कि सर्वप्रथम कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की ऐतिहासिक अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

    वर्ष 2009 में सृजित यह विश्वविद्यालय बेहतर शैक्षणिक वातावरण,अकादमिक गतिविधियों,खेलकूद एवं अन्य क्रियाकलापों से पहचान बनाने में सफल रहा है। किसी भी राष्ट्र का विकास उस देश की शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है।हमारा प्रयास है राज्य के अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा ग्रहण करें चाहे वह किसी वर्ग के हो।लड़कियों,पिछले वर्गों, अल्पसंख्यकों,अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों को उच्च शिक्षा हासिल करने हेतु प्रेरित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। ज्ञानार्जन में जाति,लिंग,वर्ग कभी बाधक ना बने।शिक्षा से ही लोगों में जागृति आ सकती है तथा सामाजिक कुरीतियों का पूरी तरह से अंत हो सकता है।

    अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण के आँकड़ों के मुताबिक झारखंड में उच्च शिक्षा में जनजातीय लड़कियों के नामांकन में सर्वाधिक बढोत्तरी होना एक सुखद पल है।

    अपने अभिभाषण में कुलाधिपति ने कहा कि प्राकृतिक एवं खनिज सम्पदा से समृद्ध हमारे राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं।ज्ञान और सूचना तकनीक के विभिन्न आयामों के जरिए हम विकास की गति में तीव्रता प्राप्त कर सकते हैं।ज्ञान और तकनीकी प्रतियोगितात्मक युग में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए।हमारे शिक्षण संस्थानों की यह कोशिश होनी चाहिए कि विद्यार्थी एक सामाजिक,सुसंस्कृत और कुशल नागरिक के रूप में विकसित हो,वे नैतिकवान एवं चरित्रवान हो ऐसे नागरिक निश्चित रूप से देश और समाज के लिए अमूल्य संपदा सिद्ध होंगे।

    कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षाकर्मियों,सफाई कर्मियों आदि सभी कर्मियों को ईपीएफ का लाभ प्रदान कर विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। योग एवं छऊ नृत्य जैसे विषयों को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करके एवं तकनीकी आधारित व्यावसायिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने का प्रयास करके विश्वविद्यालय बेहतर अकादमिक वातावरण बना रहा है।

    प्रसन्नता का विषय है कि जनजातीय बहुल क्षेत्र में इस विश्वविद्यालय ने आदिवासी ज्ञान एवं संस्कृति को संवर्धित एवं संरक्षित रखने के उद्देश्य से क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषा विभाग द्वारा 9 पुस्तकों का प्रकाशन मूल लिपि में किया है।

    कुलाधिपति के द्वारा उपाधि धारकों को शुभकामनाएं दी गयी एवं उनके सुखद भविष्य की कामना की।

    कार्यक्रम का समापन प्रति कुलपति प्रो. डॉ. श्री जीतेंद्र कुमार सिन्हा के धन्यवाद अभिभाषण से हुआ।

    इस कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा,जिले के पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण,विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारीगण, विश्वविद्यालय अंतर्गत कॉलेज के प्राचार्य,एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने PM के गृहराज्य में फूंका चुनावी बिगुल
    Next Article बिना अनुमति जुलूस, कार्यक्रम, सभा आयोजित नहीं करें राजनीतिक दल: उपायुक्त

    Related Posts

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    May 31, 2026

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    May 31, 2026

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.