Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना : मौत के आंकड़े गिरे, संक्रमण के मामलों में भी आई गिरावट
    Breaking News Headlines

    कोरोना : मौत के आंकड़े गिरे, संक्रमण के मामलों में भी आई गिरावट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2021Updated:May 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना की दूसरी लहर का पीक अब खत्म हो चुका है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तो पहले ही गिरावट दर्ज की जाने लगी थी और अब मौत के आंकड़े भी नीचे आते दिखाई दे रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत से पहली बार देश में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा नीचे आया है. पिछले 12 हफ्ते के बाद कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों में 17 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि 34 दिन के बाद कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 3 हजार के नीचे पहुंचा है. देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब थमती दिखाई पड़ रही है. पूर्वोत्तर और लद्दाख के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशें में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और असम में कोरोना संक्रमित मरीजों की कम होती संख्या ने अब पूरे ग्राफ पर असर दिखाना शुरू कर दिया है. उल्लेखनीय है कि जिन राज्यों में पिछले सप्ताह तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और मौत के आंकड़े बढ़ रहे थे, वहां भी अब कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई पड़ रही है. 24 से 30 मई के बीच कोरोना के 12.95 लाख कोरोना केस सामने आए जो पिछले सप्ताह की तुलना में 27 प्रतिशत तक कम हैं. इसी तरह मौत के आंकड़ों में काफी गिरावट दर्ज की गई है. भारत में 24 से 30 मई के बीच 24,372 मौतें दर्ज की गई, जो पिछले सप्ताह रिकॉर्ड की गई 29,331 मौतों से 5,000 कम हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रायम्फ ने लॉन्च किया 2021 मॉडल बोनविले बॉबर, शुरुआती कीमत 11.75 लाख रुपए
    Next Article यूएई ने 30 जून तक बढ़ाया भारत से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.