Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश भर के रेजीडेंट डॉक्टर्स, बाबा रामदेव के खिलाफ 1 जून को प्रदर्शन करेंगे, बोले- माफी मांगे या एक्शन लिया जाए
    Breaking News Headlines

    देश भर के रेजीडेंट डॉक्टर्स, बाबा रामदेव के खिलाफ 1 जून को प्रदर्शन करेंगे, बोले- माफी मांगे या एक्शन लिया जाए

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना वायरस संकट के समय एलौपैथी और डॉक्टरों के खिलाफ रामदेव की टिप्पणी पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोशिएसन (एफओआरडीए) इंडिया ने रामदेव से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने या फिर महामारी रोग अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही स्नह्रक्रष्ठ्र ने 1 जून को कोरोना वॉरियर्स और मॉडर्न मेडिसिन को लेकर रामदेव की टिप्पणियों के खिलाफ देशव्यापी काला दिवस प्रदर्शन का ऐलान किया है. हालांकि एफओआरडीए ने स्पष्ट किया है कि 1 जून को मरीजों का इलाज जारी रहेगा और इसमें किसी तरह की बाधा नहीं आएगी. बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बृहस्पतिवार को रामदेव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए एलोपैथी पर उनके भ्रामक एवं गलत बयानी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. आईएमए ने आईपी एस्टेट पुलिस थाने में दी गई अपनी शिकायत में कहा कि रामदेव ने कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों का स्थापित और अनुमोदित तरीकों एवं दवाओं से इलाज के बारे में जानबूझकर एवं सोच समझकर झूठी, आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण जानकारी फैलायी.
    दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमें शिकायत मिली है और जांच की जा रही है. आईएमए की नौ मई की शिकायत में कहा गया है, स्वामी रामदेव ने कोविड की स्थिति का लाभ उठाने के लिए अपने गुप्त उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के वास्ते सार्वजनिक मंच पर एलोपैथिक दवाओं और कोविड-19 वायरस के लिए आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के अन्य संबद्ध उपचार तकनीकों के संबंध में भ्रामक और गलत बयानी की है. उसने कहा,’एक वीडियो सामने आया है, जिसे पूरे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, जिसमें स्वामी रामदेव को कोविड-19 से पीडि़त विभिन्न रोगियों के स्थापित और अनुमोदित उपचार विधियों एवं दवाओं द्वारा उपचार के संबंध में जानबूझकर झूठी, आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण जानकारी फैलाते हुए देखा गया है.
    आईएमए ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की थी कि टीकाकरण पर कथित गलत जानकारी फैलाने और कोविड-19 के इलाज के लिए सरकारी प्रोटोकॉल को चुनौती देने के लिए रामदेव के खिलाफ राजद्रोह के आरोपों के तहत तुरंत मामला दर्ज किया जाए. आधुनिक चिकित्सकों के शीर्ष निकाय आईएमए ने रामदेव को एलोपैथी और एलोपैथी चिकित्सकों के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए मानहानि का नोटिस भी दिया है, जिसमें उनसे 15 दिनों के भीतर माफी मांगने की मांग की गई है. आईएमए ने अपने नोटिस में कहा है कि यदि रामदेव ने ऐसा नहीं किया जो तो वह से 1,000 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथमने लगी है देश में कोरोना की दूसरी लहर: मौत के आंकड़ों में आने लगी कमी
    Next Article केंद्र सरकार का कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपए की मदद, पढ़ाई का खर्च भी दिया जाएगा

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    June 26, 2026

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.