Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थमने लगी है देश में कोरोना की दूसरी लहर: मौत के आंकड़ों में आने लगी कमी
    Breaking News राष्ट्रीय

    थमने लगी है देश में कोरोना की दूसरी लहर: मौत के आंकड़ों में आने लगी कमी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पिछले करीब दो महीने से कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में तबाही मचा दी. लाखों नए केस और हजारों मौतों के बीच देश की हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर चरमरा गया. लेकिन अब थोड़ी राहत भरी खबर है. ताज़ा आंकड़ों पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अब थम रही है. पिछले 3 हफ्ते से लगातार हर रोज़ कोरोना के नए केस में कमी आ रही है. इस दौरान 7 दिनों के अगर औसत केस पर नजर डालें तो ये 50 फीसदी तक कम हो गई है. कोरोना की पीक 8 मई को देखने को मिली थी. इस दिन 3 लाख 91 हज़ार 263 केस सामने आए थे. लेकिन कल यानी शनिवार को नए केस की संख्या 1,95,183 रही. यानी पीक के दिन के मुकाबले 50 फीसदी कम. अगर कोरोना की पहली और दूसरी लहर की तुलना की जाए तो इस बार सिर्फ 3 हफ्तों में नए केस में 50 परसेंट तक की कमी आ गई. जबकि पिछले साल इसमें करीब 6 हफ्ते लगे थे. पहली लहर में 17 सितंबर को सबसे ज्यादा 93,735 केस आए थे. इसके बाद 30 अक्टूबर को नए मरीजों की संख्या आधी हुई थी.
    कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी कमी आई है. 7 दिनों के औसत मौत की संख्या पर नज़र डालें तो ये 18 परसेंट तक गिर गई है. 16 मई को 4,040 मरीज़ों की मौत हुई थी. लेकिन फिलहाल ये औसत संख्या 3,324 पर है. चिंता की बात ये है कि मौत की संख्या फिलहाल 3 हज़ार से नीचे नहीं आई है. शनिवार को 3,080 मरीजों की जान गई.

    शनिवार को कोरोना से संक्रमित नए मरीज़ों की संख्या 1,65,918 रही. शुक्रवार को ये संख्या 1.74 पर थी. ये लगातार तीसरा दिन था जब नए मरीजों की संख्या 2 लाख से कम रही. अच्छी खबर ये है कि उत्तर-पूर्वी राज्यों से कोरोना के केस में लगातार कमी आ रही है. शनिवार को मणिपुर से कोरोना के 1007 केस मिले. जबकि अरुणाचल प्रदेश में ये संख्या सिर्फ 497 रही. उधर दक्षिणी राज्य तमिलनाडु लगातार देश की चिंता बढ़ा रही है. यहां एक बार फिर से 30 हज़ार से ज्यादा केस सामने आए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में बेरोजगारी तीन दशक के टॉप पर, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट
    Next Article देश भर के रेजीडेंट डॉक्टर्स, बाबा रामदेव के खिलाफ 1 जून को प्रदर्शन करेंगे, बोले- माफी मांगे या एक्शन लिया जाए

    Related Posts

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    June 26, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.