Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशभर में अब तक Corona Vaccine की 20.86 करोड़ खुराकें दी गईं
    Breaking News Headlines

    देशभर में अब तक Corona Vaccine की 20.86 करोड़ खुराकें दी गईं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारत में अब तक कोरोनावायरस  कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की 20.86 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 13,36,309 लाभर्थियों को टीके की पहली खुराक, जबकि इसी आयु वर्ग के 275 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण के तीसरे चरण में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू होने के बाद से अब तक इस आयु वर्ग के 1,66,47,122 लोगों का टीकाकरण हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं जिन्होंने 18 से 44 आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण कर दिया है। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे तक प्राप्त वैकल्पिक आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक टीके की 20,86,12,834 खुराक दी जा चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक इनमें 98,44,619 स्वास्थ्य कर्मी और 1,54,41,200 अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कार्यकर्ता हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई है जबकि 67,58,839 स्वास्थ्य कर्मी और 84,47,103 अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मी हैं जिन्हें टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

    वहीं 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 1,66,47,122 लाभार्थियों को पहली और 275 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। इनके अलावा 45 से 60 साल आयु वर्ग के 6,44,71,232 लाभार्थियों को टीके की पहली और 1,03,37,925 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 5,81,23,297 वरिष्ठ नागरिकों को पहली खुराक जबकि 1,85,41,222 वरिष्ठ नागरिकों को कोविड-19 से बचने के लिए दूसरी खुराक दी गई है।

    मंत्रालय ने वैकल्पिक आंकड़ों के हवाले से बताया कि टीकाकरण अभियान के 133वें दिन 28,07,411 लोगों का टीकाकरण किया गया जिनमें से 25,99,754 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 2,07,657 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेनाध्यक्ष का चीन को स्पष्ट संदेश, कहा- सिर्फ इस तरह घट सकता है तनाव…
    Next Article तेल कंपनियों ने फिर किया पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा

    Related Posts

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.