Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट ने नारदा स्टिंग केस में दखल सेे मना किया, कहा- सीएम के आचरण समेत सभी पहलू हाई कोर्ट में रखे सीबीआई
    Breaking News Headlines

    सुप्रीम कोर्ट ने नारदा स्टिंग केस में दखल सेे मना किया, कहा- सीएम के आचरण समेत सभी पहलू हाई कोर्ट में रखे सीबीआई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नारदा स्टिंग मामले में सीबीआई को आज मंगलवार 25 मई को सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस लेनी पड़ी. सीबीआई ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें फिरहाद हाकिम, मदन मित्रा, सुब्रत मुखर्जी और शोवन चटर्जी को हाउस अरेस्ट में भेजा गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूरा मामला अब हाई कोर्ट के 5 जजों की बेंच देख रही है. सभी पक्षों को वहीं अपनी बात रखनी चाहिए.सीबीआई की तरफ से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने राज्य की अराजक परिस्थितियों पर दलील दी. उन्होंने कहा, 17 मई को मुख्यमंत्री खुद सीबीआई के ऑफिस में आकर बैठ गईं. हज़ारों लोग जमा होकर सीबीआई ऑफिस पर पथराव कर रहे थे. राज्य के कानून मंत्री निचली अदालत परिसर में जाकर बैठे थे. सरकारी वकील को जमानत का विरोध करने से रोकने की कोशिश हुई. सीबीआई अधिकारियों के लिए कोर्ट जाकर तथ्य रखना असंभव बना दिया गया. इन्हीं हालात में निचली अदालत से चारों को बेल मिल गई. हम उस दिन हुई कोर्ट की पूरी कार्रवाई को निरस्त करार देने की मांग कर रहे हैं.
    आगे चल के केस राज्य से बाहर ट्रांसफर करना पड़े- मेहता
    मेहता ने आगे कहा, हमने हाई कोर्ट में 2 जजों की बेंच में यह मामला रखा. वहां एक जज आरोपियों को जमानत देना चाहते थे, तो दूसरे उन्हें हाउस अरेस्ट में भेजना चाहते थे. फिलहाल, सभी हाउस अरेस्ट में हैं. सवाल कुछ आरोपियों की जमानत का है ही नहीं. मसला गंभीर है, ज़्यादा बड़ा है. इसलिए, हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इसे देखे. हो सकता है, आगे चल के केस राज्य से बाहर ट्रांसफर करना पड़े. इसलिए भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ज़रूरी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विनीत सरन और बी आर गवई की अवकाशकालीन बेंच इन दलीलों से आश्वस्त नहीं हुई. जजों ने कहा, हमने पूरी फ़ाइल पढ़ी है. हम मुख्यमंत्री या कानून मंत्री के आचरण का समर्थन नहीं करते, लेकिन इसे किसी केस में गिरफ्तार आरोपियों के ज़मानत के अधिकार के साथ नहीं जोड़ा जा सकता. दोनों अलग बातें हैं. हमें नहीं लगता कि भीड़ जुटा लेने से किसी कोर्ट को प्रभावित किया जा सकता है. अगर हम ऐसा मान कर यहां सुनवाई शुरू कर देंगे तो यह निचली अदालतों और हाई कोर्ट के जजों को हतोत्साहित करने वाली बात होगी.

    हाई कोर्ट सभी पहलुओं को देखने मे सक्षम है- बेंच

    बेंच ने आगे कहा, सीबीआई के ही अनुरोध पर हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की. अब 5 जजों की बेंच का गठन कर केस को देखा जा रहा है. हाई कोर्ट सभी पहलुओं को देखने मे सक्षम है. बेहतर हो कि सीबीआई अपना केस यहां से वापस ले. सभी पक्ष हाई कोर्ट में ही अपनी बात रखें. सुप्रीम कोर्ट के इस रुख को देखते हुए आखिर सॉलिसीटर जनरल ने सीबीआई की अर्जी वापस लेने की बात कही. कोर्ट ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदर्द दिल में दफन कर लेते, तो अच्छा होता!: सरिता सिंह
    Next Article बीजेपी नेता, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मुसीबत बढ़ी, कोलकाता में एफआईआर, यह है मामला

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.