Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारी विभागों में 11 हजार से अधिक नौकरियां, आठवीं, 10वीं पास भी करें आवेदन
    Headlines

    सरकारी विभागों में 11 हजार से अधिक नौकरियां, आठवीं, 10वीं पास भी करें आवेदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए शानदार मौका है. रेलवे से लेकर जिला अदालतों तक में बंपर भर्तियां निकली हैं. इसके तहत कोलकता मेट्रो में अप्रेंटिस, दिल्ली में टीजीटी व पीजीटी शिक्षक, क्लर्क, चपरासी जैसे पदों पर कुल 11 हजार से अधिक नौकरियां हैं. इन भर्तियों में सबसे अधिक पद दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी विज्ञापन में हैं. इसके तहत कुल 7236 पद भरे जाएंगे.

    डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन में 1054 वैकेंसी

    डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की अधिकारिक वेबसाइट http://dfccil.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1054 कुल रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. बता दे कि डीएफसीसीआईएल रेल मंत्रालय के अधीन आता है. आवेदन की लास्ट डेट 23 मई है.

    कोलकाता मेट्रो में अप्रेंटिस की जॉब

    आठवीं और 10वीं पास युवाओं को मेट्रो रेल में नौकरियां पाने का अच्छा मौका है. कोलकाता मेट्रो में विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस की भर्तियां निकली हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर जैसे ट्रेड के लिए 123 वैकेंसी हैं. अप्रेंटिस के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://apprenticeshipindia.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई तक कर सकते हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वह नियमित रूप से वेबसाइट विजिट करते रहें.

    शिक्षक, क्लर्क सहित कई पदों पर 7236 वैकेंसी

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), सहायक शिक्षक, एलडीसी, पटवारी, हेड क्लर्क पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7236 वैकेंसी है. इसमें से 6358 वैकेंसी टीजीटी की, 554 वैकेंसी प्राइमरी और नर्सरी में सहायक शिक्षक की है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी. अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की वेबसाइट http://dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 24 जून तक आवेदन कर सकेंगे.

    आठवीं पास के लिए 3500 से अधिक नौकरियां

    सरकारी नौकरी तलाश रहे आठवीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका है. मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के विभिन्न न्यायिक जिलों के लिए 3557 भर्तियां निकाली हैं. इसके तहत ऑफिस असिस्टेंट, वाचमैन, मासलची, स्वीपर, स्वीपर कम क्लीनर, नाइट वाचमैन कम मासलची, वाचमैन कम मासलची, सैनिटरी वर्कर, गार्डनर, कॉपीईस्ट अटेंडर, वाटरमैन एवं वाटर वूमेन, ऑफिस कम फुल टाइम वाचमैन, स्कैवेंजर/स्वीपर जैसे चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए आवेदन मद्रास हाईकोर्ट की वेबसाइट http://mhc.tn.gov.in पर जाकर 06 जून तक ऑनलाइन करने हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्रिपुरा सरकार ने 15000 से अधिक छात्रों को स्मार्टफोन देने का किया ऐलान
    Next Article ब्लैक से काफी ज्यादा घातक है व्हाइट फंगस, जानें कौन से अंग होते हैं प्रभावित

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.