Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैटरीना कैफ: मैं हर तरह की फिल्में करना चाहती हूं….
    Headlines सिनेमा

    कैटरीना कैफ: मैं हर तरह की फिल्में करना चाहती हूं….

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुभाष शिरढोनकर. कैटरीना कैफ बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है. इस वक्त उनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्टस हैं जिनके जरिए वह धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी ’सूर्यवंशी’ रिलीज हेतु तैयार है जबकि ’फोन भूत’ की शूटिंग चल रही हैं.

    ’फोन भूत’ में केटरीना पहली बार ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी. सलमान के साथ उनकी बहुत प्रतीक्षित ’टाइगर 3’ भी है. सलमान के साथ यह उनकी 9 वी फिल्म होगी. इसे मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं.

    साउथ के स्टार विजय सेतुपति के साथ कैटरीना ने श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म साइन की है लेकिन उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण अब्बास अली निर्देशित वह फिल्म है जिसमें वो एक सुपर वुमन का किरदार निभाने वाली हैं.

    कैरियर के इस मोड़ पर कैटरीना अलग अलग तरह के किरदार निभाकर अपने अभिनय को एक अलग लेवल पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं. प्रस्तुत हैं कैटरीना के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंशः

    आप पहली बार शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की ’फेंडी’ में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी लेकिन जिस तरह से करण जौहर ने कार्तिक को अपनी दो फिल्मों से आउट किया है, उसके बाद संभवतः इस फिल्म पर भी संकट के बादल आ चुके हैं ?

    मैं नहीं समझती कि करण की फिल्म से अलग होने के बाद कार्तिक के साथ वाली इस फिल्म पर कोई असर पड़ेगा. इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है और जब तक ऐसा नहीं होता, इसके बारे में कुछ भी कहना या किसी तरह की अटकलें लगाना ठीक नहीं होगा.

    सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट देखते हुए महसूस होता है कि आप अपने स्ट्रगल को सबसे ज्यादा शेयर करना चाहती हैं ?

    जी बिलकुल, मैं अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हूं और अपने स्ट्रगल को सबसे ज्यादा शेयर करना चाहती हूं. ऐसा करने की उत्सुकता मेरे अंदर इसलिए है क्योकि ऐसा करने पर दूसरे स्ट्रगल करने वालों को इस बात का एहसास होगा कि वे अकेले नहीं हैं.

    आप पहली बार साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं. इस फिल्म के बारे में कुछ बताइए ?

    इसे श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं. बहुत जल्दी इसका 30 दिन का पहला शेड्यूल पुणे में शुरू होगा. यह एक हाई वोल्टेज एक्शन फिल्म होगी. 90 मिनट की इस फिल्म को बिना इंटरवल रिलीज करने की प्लानिंग है.

    आपके करियर पर यदि एक सरसरी नजर डालें तो एक बात साफ हो जाती है कि आपको सिर्फ लार्जर दैन लाइफ और ग्लैमरस रोल वाली फिल्में करना ज्यादा पसंद हैं ?

    मैं हर तरह की फिल्में करना चाहती हूं. ऐसा किरदार जिसमें ज्यादा चैलेंज हो या फिर किसी नामचीन स्पोर्ट्स पर्सन की बायोपिक करना चाहती हूं. अब तक मैने अलग अलग तरह की भूमिकाएं की हैं और आगे भी मेरे किरदारों में वेराइटी नजर आती रहेगी.

    क्या आपको, अपने करियर में किसी चीज को लेकर कभी किसी तरह का कोई मलाल रहा है ?

    मेरा यह सफर हर फिल्म के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहा है और अब तक चलता आ रहा है. इस लंबे अरसे में, मेरे लिए व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से बहुत सारी चीजें बदल गई हैं. मेरा आखिरी रिश्ता खत्म होने के बाद मुझे अपने और अपने जीवन के बारे में बहुत सी बातों का विश्लेषण करने के लिए मजबूर होना पड़ा. जो होना था, वह हो गया. जो होता है किसी न किसी वजह से होता है. फिर भला मलाल करने से क्या होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब देश में कोरोना काल में सकारात्मकता फैलाने चलेगा अभियान, मोहन भागवत, उद्योगपति और आध्यात्मिक गुरु बढ़ाएंगे हौसला
    Next Article कोरोना संकट पर कांग्रेस कमेटी का प्रस्ताव पारित, गलतियों के लिए प्रायश्चित करें पीएम

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.