Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संक्रमित मरीजों को “बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम” का मिलेगा लाभ
    Breaking News झारखंड

    संक्रमित मरीजों को “बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम” का मिलेगा लाभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने “बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम” का ऑनलाइन शुभारम्भ किया।
    =========================
    स्वास्थ्य विभाग के आयुष निदेशालय एवं द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से राज्य के सभी जिलों में संचालित होगा कार्यक्रम।
    =========================
    इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों को “बिरसा जीवन आयुष किट” उपलब्ध कराया जाएगा।
    =========================
    ★ कोरोना संक्रमण नियंत्रण हेतु विभिन्न आयामों पर हो रहा कार्य

    ★ संक्रमित मरीजों को “बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम” का मिलेगा लाभ

    — हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने आवासीय कार्यालय से “बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम” का ऑनलाइन शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक महामारी पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार कई नए आयामों पर कार्य कर रही है। आज इस कड़ी में एक और कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जा रहा है। होम्योपैथ पद्धति से कई जीवन रक्षक दवाइयां कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के लिए होम्योपैथिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गयी हैं। ये दवाइयां संक्रमण से लेकर मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में उपयोगी हैं।

    मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा “बिरसा जीवन आयुष किट”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों को “बिरसा जीवन आयुष किट” उपलब्ध कराया जाएगा। “बिरसा जीवन आयुष किट” में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर दवाइयां रहेंगी, जो कोरोना संक्रमित मरीजों को जल्द स्वस्थ करने में उपयोगी होंगी। होम आइसोलेशन में रहनेवाले मरीजों के घरों तक भी यह किट पहुंचाई जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों के वैसे परिजनों को भी दवाइयां दी जाएंगी, जो उनके संपर्क में आ चुके हैं। साथ ही कोविड-19 के नियंत्रण हेतु कार्य कर रहे सभी फ्रंटलाइन वर्करों को भी दवाइयां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में संक्रमित मरीजों को दवाइयों का यह किट उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर मुख्यमंत्री ने “बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम” के तहत चलने वाले तीन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री अरुण कुमार सिंह, नगर विकास सचिव श्री विनय कुमार चौबे, आयुष निदेशक श्री चंद प्रसाद, द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया रांची के सचिव डॉ राजीव कुमार, अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार, सदस्य डॉ मोना कुमारी, डॉ रामजी यादव, डॉ अजय सिंह एवं श्री रवि कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article14 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का होगा टीकाकरण
    Next Article जिला अंतर्गत कोविड-19 की जांच हेतु विभाग द्वारा निर्धारित दर का पालन करें सभी निजी क्षेत्र के प्रयोगशाला संचालक

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.