Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिन्हें भी ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है वे भी इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:भाजमो
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जिन्हें भी ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है वे भी इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:भाजमो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2021Updated:May 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जमशेदपुर क्षेत्र में भारतीय जनतंत्र मोर्चा एवं स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त्त तत्वावधान में लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर एवं कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों को निशुल्क भोजन पहुंचाने की सेवा निरंतर जारी रखी गयी है। जो भी व्यक्ति घर पर कोरोना के कारण आइसोलेटेड हैं वे मोबाइल नं. 9131561573, 7209184255, 8877537777 पर 1 दिन पूर्व रात्रि 9 बजे तक संपर्क कर भोजन की आवश्यकता दर्ज करा सकते हैं. उन्हें शुद्ध शाकाहारी भोजन उनके घर तक उपलब्ध कराया जाएगा. जिन्हें भी ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है वे भी इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. सिलेंडर की संख्या अभी सीमित है मगर जिन लोगों के पास उनका अपना सिलेंडर है और रिफिलिंग करने की आवयकता है तो उन्हें सिलेंडर की रिफिलिंग में सहयोग किया जाएगा. जमशेदपुर के लोगों से अनुरोध है कि वे सिलेंडर को घर पर अनावश्यक रूप से जमा ना रखें. संसाधन सीमित है अगर इसको भी वे जमा करने की होड़ में आ जाएंगे तो कितनों की जान पर बात आ जाएगी.

    आज पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय के निर्देश पर हरेराम सिंह, सुधीर सिंह, राजेश झा, विनोद राय, अमरेश कुमार, ने भालुबासा, बारीडीह, बिरसानगर जोन न. 5, नीलडीह नामदा बस्ती और लक्ष्मीनगर स्थित केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन 5 केन्द्रों पर वैक्सीन का 10 फाइल उपलब्ध कराया गया था। एक फाइल से 10 लोगों को वैक्सिन दिया जाता है। इस अनुसार पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में इन केन्द्रों से कुल 500 व्यक्तियों को वैक्सिन दिया गया। प्रत्येक टीका केन्द्र में पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण ज्यादातर लोगों को टीका लिए बिना ही वापस लौटना पड़ा। वैक्सिनेशन का कार्य 8 दिन के बाद प्रारंभ हुआ था इसलिए काफी लोग वैक्सिन लेना चाहते थे। इसके साथ ही विधायक सरयू राय ने पूर्वी विधानसभा के वैसे व्यक्ति जो घर पर आइसोलेट रहते हुए संक्रमण से स्वस्थ हो रहे हैं उनके घर को सेनीटाइज करवाने का निर्देश जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को दिया है। ऐसे परिवार दिए गये नंबर पर संपर्क कर घर को सैनिटाइज कराने का आवेदन कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक ने सिविल सर्जन को सौंपी एम्बुलेंस की चाभी, कोरोना मरीजों के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा एम्बुलेंस
    Next Article …. कि, बलम भी इतने बेदर्द होंगे!

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.