Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल में बारिश का कहर, सिरमौर में फटा बादल, गाड़ियों को नुकसान
    Breaking News Headlines

    हिमाचल में बारिश का कहर, सिरमौर में फटा बादल, गाड़ियों को नुकसान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिमला/नाहन. हिमाचल प्रदेश में बारिश जमकर कहर बरपा रही है. आलम यह है कि जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन बारिश से परेशानी जरूर बढ़ी है. सूबे में बीते चार दिन से रोजाना दोपहर बाद बारिश होती है. हालांकि, शनिवार को मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिली है. लेकिन शनिवार को भी सूबे में बारिश होने का अनुमान है. इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    वहीं, शुक्रवार को सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ में भारी बारिश के चलते डिंबर पंचायत के भनोग के समीप हुए भारी भूस्खलन से आए मलबे के बीच तीन वाहन धंस गए. वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया गया था. अचानक पहाड़ी से आए मलबे के चलते भनोग के पास सड़क पर खड़ीं दो कारें एवं एक पिकअप चपेट में आ गई. इससे वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. बाद में वाहनों को जेसीबी मशीन के मदद से निकाला गया.सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ के अधिकांश इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई. जंगलों में हुए अग्निकांड से ढीली पड़ी मिट्टी अब बारिश के साथ बह रही है.

    फसलों को हुआ नुकसान

    भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं, टमाटर और फ्रांसबीन फसलें तबाह हो गईं. डिंबर, नानू, बगोड़िया और भनोग आदि क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से गेहूं की तैयार फसल नष्ट हो गई, जबकि, टमाटर, शिमला मिर्च और फ्रांसबीन की फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, सोलन के कंडाघाट में 58.2 mm, शिमला के शिलारू में 40.0 mm, धर्मपुर में 40.1 mm, सोलन में 33.2 mm, कसौली 33.0 mm और चंबा में बीते चौबीस घंटे में 33.0 mm पानी बरसा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, दिल्ली में आंधी-बारिश की संभावना
    Next Article डरा हुआ हूँ मैं……

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.