Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग, सभी कर्मी सुरक्षित, घटना की जांच के आदेश: नौसेना
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग, सभी कर्मी सुरक्षित, घटना की जांच के आदेश: नौसेना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2021Updated:May 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. भारत के विमान वाहन पोत आईएनएस विक्रमादित्य में शनिवार सुबह मामूली आग लग गई. हालांकि, इस दौरान किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. इस बात की जानकारी नौसेना के प्रवक्ता ने दी है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. इसके अलावा घटना की जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं. आईएनएस विक्रमादित्य इस वक्त कारवार हार्बर में है.आई एन एस विक्रमादित्य के सेलर एकामडेशन कंपार्टमेंट में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि ड्यूटी स्टाफ ने सेलर एकामडेशन कंपार्टमेंट में उठ रहे आग और धुएं को देखा और इसके बाद फायर फाइटिंग ऑपरेशन लांच किया. तत्काल की गई इस कार्रवाई के बाद आग पर काबू पाया गया. नौसेना के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में बताया कि आग बुझा दी गई है और पोत में सवार सभी कर्मी सुरक्षित हैं.
    बयान में कहा गया है, ‘ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने युद्धक विमान में नौसैनिकों के रहने वाले हिस्से से धुआं उठते देखा.’ कहा गया, ‘पोत के ड्यूटी कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए तत्काल कार्रवाई की. पोत में सवार सभी कर्मियों की गिनती की गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है.’ नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. पोत बंदरगाह में खड़ा है.कीव क्लास के इस विमान वाहक पोत को भारत ने रूस से साल 2013 में खरीदा था. बाकू के नाम से तैयार हुआ यह पोत 1987 में सेना में शामिल हुआ था. इसने 1996 तक सोवियत और रूसी नौसेना में अपनी सेवाएं दी. खास बात है कि खर्चीला होने की वजह से इसे नौसेना से हटा लिया गया था. तीन फुटबॉल मैदानों के आकार के आकार के इस पोत पर कुल 22 डेक हैं और इसमें 1600 कर्मी रह सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article तेलंगाना में ड्रोन से होगी वैक्सीन की डिलीवरी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी सशर्त मंजूरी

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.