Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान आंदोलन में पहुंचा कोरोना, प्रदर्शन में शामिल 25 साल की महिला का हुआ निधन
    Breaking News Headlines

    किसान आंदोलन में पहुंचा कोरोना, प्रदर्शन में शामिल 25 साल की महिला का हुआ निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर बीते कई महीनों से किसानों के आंदोलन में शामिल रही 25 वर्षीय महिला का कोरोना से निधन हो गया है। वह पिछले कई महीनों से सैकड़ों किसानों के साथ आंदोलन का हिस्सा थी। महिला के निधन के बाद किसानों के बीच हड़कंप मच गया है। हरियाणा सरकार के मुताबिक कोरोना से मरने वाली महिला की पहचान पश्चिम बंगाल की मोमिता के तौर पर हुई है। मोमिता उन किसानों के साथ थी, जिन्होंने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया था। वह बीत कई महीनों से हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रही थी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 अप्रैल से मोमिता में कोरोना के लक्षण नजर आने लगे थे। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘मोमिता नाम की महिला को 26 अप्रैल को बुखार आया था। इसके बाद उसे बहादुरगढ़ के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। लेकिन उसे बेड नहीं मिल पाया था।’ इसके बाद मोमिता को रोहतक के पीजीआईएमएस ले जा गया था, लेकिन वहां भी जगह नहीं मिल पाई। इसके बाद उसे बहादुरगढ़ के ही शिवम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन तब तक वह कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हो गई थी और गुरुवार सुबह उसका निधन हो गया।

    बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डरों पर किसान जुटे हुए हैं। ये आंदोलनकारी मुख्य तौर पर हरिय़ाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ही हैं। आंदोलनकारी किसानों की मांग है कि तीनों कानूनों को वापस लिया जाए। बिलों को वापस लिए जाने तक वह सीमाओं पर डटे रहेंगे। किसानों की मांग है कि तीनों कानूनों को वापस लेने के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर भी कानून लागू किया जाना चाहिए। बता दें कि केंद्र सरकार और किसान आंदोलनकारियों के बीच अब तक 11 राउंड की बातचीत हो चुकी है। हालांकि अब भी दोनों के बीच गतिरोध बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपद संभालते ही ममता ने 29 आईपीएस बदले, कूचबिहार के एसपी सस्पेंड
    Next Article 40 की उम्र में शादी करने जा रही हैं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न

    Related Posts

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    May 14, 2025

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    May 14, 2025

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    May 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.