मंत्री बन्ना गुप्ता ने हफीजुल हसन को जीत की बधाई दी, हाजी साहब को जनता ने दी श्रद्धांजलि
स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन के जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ये जीत हाजी साहब को समर्पित हैं, जनता ने हाजी साहब को श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के कुशल नेतृत्व में राज्य तेजी से तरक्की के पथ पर चल रहा है, कोरोना के संकट में भी राज्य ने विकास की कई गाथा लिखी हैं।
उन्होंने बताया कि मधुपुर की जनता ने जो विजयी रूपी आशीर्वाद हफीजुल भाई को दिया हैं उसके बदले में वे मधुपुर की जनता की सेवा में डटे रहेंगे और क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

