Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ धरने पर बैठेंगी ममता बनर्जी
    Breaking News Headlines राजनीति

    चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ धरने पर बैठेंगी ममता बनर्जी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच में प्रचार पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाए पर टीएमसी सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क गई हैं। बनर्जी ने चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ धरने पर बैठने का ऐलान किया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है। साथ ही, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी फैसले का विरोध किया है।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर धरने पर बैठने की जानकारी देते हुए कहा है, ”भारतीय निर्वाचन आयोग के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय के विरोध में, मैं कल दोपहर 12 बजे कोलकाता के गांधी मूर्ति पर धरने पर बैठूंगी।”

    बनर्जी के प्रचार पर रोक लगाए जाने का टीएमसी ने विरोध किया है। टीएमसी सांसद ने कहा है कि हमारे लोकतंत्र के लिए काला दिन है। चुनाव आयोग अत्यधिक प्रभावित दिख रहा है। ममता बनर्जी चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाती रही हैं। बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग पक्षपात करता है और वह केवल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ही बात सुनता है। उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”मैं चुनाव आयोग से हाथ जोड़कर आग्रह करती हूं कि केवल बीजेपी की ही न सुनिए। सभी की बात सुनिए। पक्षपाती न बनिए।”

    बता दें कि चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के केंद्रीय बलों के खिलाफ बयानों और कथित धार्मिक प्रवृत्ति वाले एक बयान के लिए उनके 24 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार, ”आयोग पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की गंभीर समस्याएं पैदा कर सकने वाले ऐसे बयानों की निंदा करता है और ममता बनर्जी को सख्त चेतावनी देते हुए सलाह देता है कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान सार्वजनिक अभिव्यक्तियों के दौरान ऐसे बयानों का उपयोग करने से बचें।”

    चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि आयोग 12 अप्रैल रात 8 बजे से 13 अप्रैल रात 8 बजे तक 24 घंटे की अवधि के लिए ममता बनर्जी के प्रचार करने पर प्रतिबंध भी लगाता है। उल्लेखनीय है कि बंगाल में आठ फेज में चुनाव चल रहे हैं। अभी तक चार चरण के मतदान हो चुके हैं। अंतिम फेज 29 अप्रैल को आठवें चरण के मतदान के साथ समाप्त हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article देश में कोरोना ने फिर बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में आये सबसे ज्यादा नये मामले

    Related Posts

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    November 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    MateSlots Casino: Short Mobile Bursts and the Art of the Quick Spin

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.