Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट कोरोना मामले में की सुनवाई अब 27 अप्रैल को करेगा, हरीश साल्वे ने खुद को किया मामले से अलग
    Breaking News Headlines

    सुप्रीम कोर्ट कोरोना मामले में की सुनवाई अब 27 अप्रैल को करेगा, हरीश साल्वे ने खुद को किया मामले से अलग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार को नोटिस भेजा था. सुप्रीम कोर्ट संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं समेत अन्य मुद्दों पर राष्ट्रीय योजना चाहता है. इस मामले पर चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली बेंच ने आज यानी शुक्रवार को भी सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर देश के अलग-अलग हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं को अपने पास ट्रांसफर कर लिया है.

    इस पीठ में चीफ जस्टिस एसए बोबडे के साथ जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस एस रवींद्र भट भी हैं. जबकि मामले में कोर्ट ने हरीश साल्वे को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया था. जिन्हें अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पद से हटने की अनुमति दे दी है.

    दरअसल सुप्रीम न्यायालय के स्वत: संज्ञान मामले में एमिकस क्यूरी नियुक्त किए गए हरीश साल्वे ने खुद को इस मामले से हटाने का अनुरोध किया था. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हट जाने की अनुमति दे दी है. मिली जानकारी के अनुसार हरीश साल्वे ने बताया कि उन्हें कोविड संबंधित मामले में न्याय मित्र बनाए जाने पर कुछ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की आलोचना की थी.

    जिसके जवाब में खुद को मामले से अलग करने की अनुमति मांगते हुए साल्वे ने कहा, मैं नहीं चाहता कि मामले में फैसले के पीछे यह कहा जाए कि मैं प्रधान न्यायाधीश को जानता हूं. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने साल्वे को न्याय मित्र पद से हटने की अनुमति देते हुए कहा कि हमें भी यह जानकर बहुत तकलीफ हो रही है कि कोविड संबंधित मामले में साल्वे को न्याय मित्र नियुक्त करने पर कुछ वकील क्या कह रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑक्सीजन सप्लाई में तेजी लाने के लिए इंडियन एयरफोर्स ने संभाला मोर्चा, एयरलिफ्ट किए जा रहे ऑक्सीजन टैंक
    Next Article सरसों के तेल से किचन का बजट हुआ फेल, 5 दिन में 40 रुपये लीटर बढ़ा दाम

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.