Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हुए कोरोना संक्रमित, दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती
    Breaking News Headlines

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हुए कोरोना संक्रमित, दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मनमोहन सिंह को दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. एम्स के एक अधिकारिक बयान में ये जानकारी सामने आयी है.

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि सिंह को हल्का बुखार है और जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं.

    उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कोरोना के टीके की दोनों खुराक ली है. बता दें कि पिछले साल नयी दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद 87 वर्षीय सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था. कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य और जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना करता हूं.

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि प्रिय मनमोहन सिंह जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. भारत को इस मुश्किल समय में आपके मार्गदर्शन और परामर्श की जरूरत है. प्रियंका ने कहा कि मनमोहन सिंह जी और उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थना हैं. कामना है कि वह इस मुश्किल से लड़ेंगे और जल्द स्वस्थ होंगे.

    पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य नेताओं ने भी सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पिछले साल नयी दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था. कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं. साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस का मोदी सरकार पर करारा प्रहार , लॉक डॉन को लेकर पूछे सवाल
    Next Article दिल्ली से लौटने लगे प्रवासी मजदूर, बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन में नजर आयी भारी भीड़

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.