युवक को सांप काटने से हुई मौत
बेगूसराय : भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया निवासी पौरस महतों के पुत्र 18 वर्षीय नंदू महतों की मौत सांप के काटने से हो गया इस सम्बंध में मृतक के चाचा सिकन्दर महतों ने बताया कि शनिवार को किरीब 9 बजे रात्रि में नंदू घर से अपने डेरा पर नवटोलिया आया था वही गाय को भोजन दे रहा था इसी क्रम में एक जहरीला सांप काट लिया जिससे वह वेहोश हो गया उसे उत्तम इलाज के लिए बेगूसराय स्थित एक निजी क्लिनिक पर ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई ।इस घटना की सूचना पाते ही परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई ।

