Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना पर बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का बड़ा निर्णय, नाईट कर्फ्यू समेत कई अन्य, पाबंदियां
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राष्ट्रीय

    कोरोना पर बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का बड़ा निर्णय, नाईट कर्फ्यू समेत कई अन्य, पाबंदियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना पर बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का बड़ा निर्णय, नाईट कर्फ्यू समेत कई अन्य, पाबंदियां

    पटना- बिहार सरकार ने कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर कई बड़े निर्णय लिए हैं। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं।15 मई तक सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. इस अवधि में किसी भी तरह की परीक्षा नहीं ली जाएगी. हालांकि यह निर्देश बीपीएससी, एसएससी और तकनीकी चयन आयोग परीक्षा पर लागू नहीं होगा.

    पिछले वर्ष की तरह कोरोना संक्रमित मरीज मिलने वाले एरिया को बनाया जाएगा कंटेन्मेंट जोन. सभी सिनेमा हॉल, मॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पुल, पार्क और उद्यान बंद रहेंगे. रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा. हालांकि यात्रा और शादी समारोह पर यह लागू नहीं होगा. रेस्टारेंट, ढाबा और भोजनालय में बैठकर खाने पर प्रतिबंध रहेगा. लेकिन होम डिलीवरी का संचालन रात्रि 9 बजे तक ही होगा.

    सरकारी एवं निजी कार्यालय 5 बजे तक बंद हो जाएंगे. सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक रहेगा. यह शादी और श्राद्ध कार्यक्रम पर लागू नहीं होगा. वहीं, दफन और दाह संस्कार के लिए सिर्फ 25 लोगों की अनुमति होगी.

    श्राद्ध और शादी कार्यक्रम में सिर्फ 100 लोग तक अनुमति होगी. वहीं, मोहल्लावार दुकानें खोलने की अनुमति होगी. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तय किया जाएगा. भीड़ भाड़ वाले मंडियों को बड़े इलाकों में स्थान्तरित किया जा सकेगा.

    नगर क्षेत्र एवं प्रखण्ड मुख्यालय में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए धारा 144 लगाया जा सकता है.आवश्यक सेवाओं परिवहन, बैंकिंग, डाक, स्वास्थ्य सेवा, मेडिसिन स्टोर, फायर, पुलिस, एम्बुलेंस आदि में छूट रहेगी.

    मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अनुमंडल अस्पतालों में गंभीर मरीज के उपचार की व्यवस्था की जाएगी. होम आइसोलेशन के व्यक्ति की डेली मॉनिटरिंग की जाएगी.

    सभी सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में लिक्विड गैस ऑक्सीजन के प्लांट की व्यवस्था की जाएगी. बाहर से आने वाले लोगों की स्थिति की मॉनिटरिंग की जाएगी. वहीं वीकेंड लॉकडाउन पर अगले बैठक में निर्णय लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाजिक बंधन को धत्ता बताते हुए एक दूजे को हुए प्रेमी प्रेमिका
    Next Article युवक को सांप काटने से हुई मौत 

    Related Posts

    धनतेरस पर समसा , मंसूरचक बाजार में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, देर शाम तक रही चहल-पहल

    November 6, 2026

    महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा महोत्सव आयोजित

    November 6, 2026

    मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धनतेरस पर समसा , मंसूरचक बाजार में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, देर शाम तक रही चहल-पहल

    महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा महोत्सव आयोजित

    मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    डॉन बॉस्को इंग्लिश स्कूल में दीपावली महोत्सव पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    धनतेरस पर उपहारों की सौगात से रोशन हुआ विद्यालय परिवार, दीपावली की खुशियां बांटीं

    नाटक के मंचन में जीवंत हुई लोकआस्था और संस्कृति की विरासत

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वा छोटे भाई निर्भय सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

    टाटा लीज प्रकरण के समाधान और मानगो में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की मांग, झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन ने उठाए कई अहम मुद्दे

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने को-ऑपरेटिव कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लिया भाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.