Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण की 45 सीटों के लिये मतदान शुरू, बूथ पर लगी लंबी कतारें
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण की 45 सीटों के लिये मतदान शुरू, बूथ पर लगी लंबी कतारें

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल में आज पांचवे चरण की मतदान प्रक्रिया के तहत वोट डाले जा रहे हैं. आज 45 सीटों पर मतदान हो रहा है. चुनाव आयोग ने पिछले फेज में हुई हिंसा को देखते हुए इस चरण में सुरक्षा के और भी कड़े बंदोबस्त किए हैं. निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की कम से कम 853 कंपनियां तैनात की हैं.

    इस चरण में कुल 1.13 करोड़ मतदाताओं को सिलीगुड़ी के महापौर अशोक भट्टाचार्य, राज्य के मंत्री ब्रत्य बसु और भाजपा के समिक भट्टाचार्य समेत 342 प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर का फैसला करना है. उत्तरी 24 परगना के 16, पूर्व बर्धमान एवं नादिया के आठ-आठ, जलपाईगुड़ी के सात, दार्जिलिंग के पांच और कलिम्पोंग जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में 17 अप्रैल को 15,789 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो शाम साढ़े छह बजे तक चलेगी.

    2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा इस क्षेत्र में अधिक सीटों पर तृणमूल कांग्रेस से आगे रही थी. 2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने इस क्षेत्र में 32, वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन ने दस सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा के पास कोई सीट नहीं आयी थी. राज्य में 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ चरणों में चुनाव कराये जा रहे हैं। पहला चरण 27 मार्च को था और आखिरी चरण 29 अप्रैल को है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, हुआ 4.34 अरब डॉलर का इजाफा
    Next Article अमेरिका के इंडियाना में फेडेक्स फैसिलिटी में हुई गोलीबारी में चार सिखों सहित 8 की मौत

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.