Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त ने जिले के सभी निजी चिकित्सालयों के संचालकों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त ने जिले के सभी निजी चिकित्सालयों के संचालकों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ● कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त ने जिले के सभी निजी चिकित्सालयों के संचालकों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
    ● जिला अंतर्गत सभी निजी चिकित्सालयों में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाने एवं अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई, आईसीयू बेड, आईसीयू बेड के साथ वेंटिलेटर की व्यवस्था करने का दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश
    ● कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु सभी की सहभागिता जरूरी:- उपायुक्त

    कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त ने जिले के सभी निजी चिकित्सालयों के डॉक्टर्स/संचालकों के साथ बैठक कर कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी निजी चिकित्सालयों के /डॉक्टर्स/संचालकों को अपने अपने अस्पताल अंतर्गत कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाने एवं अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सहज, सुलभ एवं ससमय उपचार कराने तथा मानव जीवन को बचाने के दृष्टिगत व्यापक लोकहित में आवश्यक है। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी निजी अस्पतालों के संचालकों को नॉर्मल बेड, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स, वेंटीलेटर, आइसीयू बेड बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया ताकि जिले के संक्रमित मरीजों को उचित सुविधा मुहैया कराया जा सकें।

    मौके पर उपायुक्त ने निजी अस्पताल संचालकों से उनके अस्पताल में अवस्थित *बेड की संख्या तथा मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी भी ली। साथ ही सभी अस्पताल संचालकों/प्रबंधकों से अस्पताल से संबंधित आवश्यक जानकारियां यथा अस्पताल का नाम, स्थान, चिकित्सक का नाम, अस्पताल में कुल बेड की संख्या, कोविड-19 हेतु आरक्षित बेड की संख्या, वेंटिलेटर की सुविधा की उपलब्धता* समेत अन्य जानकारियां ली गई ताकि आवश्यकता के अनुरूप एक योजना के साथ जिले के कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु प्लान तैयार किया जा सके।

    उपायुक्त द्वारा जिले के विभिन्न निजी अस्पतालों के संचालकों को आपदा की घड़ी में कोविड-19 संक्रमण से संबंधित बैठक में भाग न लेने हेतु सो कॉज किया गया। जो है:- 1. गंगा मेमोरियल अस्पताल, मानगो, 2. लाइफलाइन नर्सिंग होम, साकची, 3. सिंह नर्सिंग होम, घाटशिला, 4. डॉक्टर पी.के घोष, बहरागोड़ा, 5. बीना पानी नर्सिंग होम, कदमा, 6. मोहिनी स्मृति सदन नर्सिंग होम, 7. स्वर्ण रेखा नर्सिंग होम। उक्त सभी निजी अस्पतालों को कोविड-19 संक्रमण से संबंधित बैठक में अनुपस्थित रहने एवं आपदा की इस घड़ी में लापरवाही बरतने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    *● निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम को कोविड मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश*

    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने निजी अस्पतालों के संचालकों व चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जिला अन्तर्गत कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को लेकर आप सभी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप सभी अपने-अपने स्तर से लोगों को कोविड वैक्सिनेशन व कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते रहें, ताकि संक्रमण के खतरे से बचा जा सके। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी निजी चिकित्सालयों के संचालकों को बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लड़ाई में सभी का सहयोग आवश्यक है,सभी को एक टीम भावना से कार्य करने की आवश्यकता है। जिले अंतर्गत सभी निजी चिकित्सालयों में संभावित कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति देखते हुये हर तरह की आवश्यक तैयारी करने का आदेश दिया गया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्योत प्रज्वल्लन के साथ नवरात्रि ज्वारा महोत्सव की शुरुवात,रघुबर दास ने जलाए ज्योत
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    June 28, 2026

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    June 28, 2026

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.