Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भतीजे ने मौसी से रचाई शादी, बेटा बना बाप का साढू, बहन बन गई सास
    Breaking News Headlines झारखंड

    भतीजे ने मौसी से रचाई शादी, बेटा बना बाप का साढू, बहन बन गई सास

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भतीजे ने मौसी से रचाई शादी, बेटा बना बाप का साढू, बहन बन गई सास

    चतरा: सदर प्रखंड के रक्सी गांव में हुआ एक प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । दरअसल में एक कलयुगी भतीजे ने अपनी मौसी से ही शादी रचा ली है । अब स्थिति ऐसी हो गई कि इस शादी के बाद बेटा बाप का साढू बन गया और जो लड़के की मां की बहन हुआ करती थी वही बहन, बन गयी सास । बताते चलें कि रक्सी गांव निवासी सोनू राणा का प्रेम प्रसंग अपनी ही चचेरी मौसी के साथ एक वर्ष से चल रहा था । इसी बीच शुक्रवार को हेरुआ नदी स्थित शिव मंदिर में शादी रचा लिया । इस शादी की सूचना जैसे ही गांव लोगों के साथ साथ घर वालों को हुई, इसका विरोध लोगों ने करना शुरू कर दिया । वहां से किसी तरह से भागकर दोनो किसी शुभचिंतक के यहां जा छुपे । किसी तरह रात बिताने के बाद दोनो सदर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया । दोनो के बालिग होने के कारण स्थानीय पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाया, पर किसी ने भी दोनो की शादी को जायज मानने से इंकार कर दिया । परन्तु दोनो प्रेमी युगल साथ रहने पर अड़े रहे । ऐसे में दोनो के बालिग होने के कारण बहुत समझा बुझाकर दोनो के परिजनों के सहयोग से शादी करा दिया गया । दोनों पक्ष की उपस्थिति में एक बाउंड भरवाकर उनके सुखमय जीवन का आशीर्वाद देकर घर भेज दिया । इधर जब दोनों दूल्हा दुल्हन घर पहुंचे तो घर मे चीत्कार मच गया । लड़के की मां व लड़की की बहन रोने धोने लगी । ग्रामीणों के द्वारा दोनो के माता पिता को समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ । बताते चलें कि सोनू हैदराबाद में कोई प्राइवेट कंपनी में काम करता है । उसने कहा कि जहां रहेंगे सोनी को साथ रखेंगे । दोनो की शादी की खबर के बाद गांव के लोगों ने कहा कि सोनू ने भोजपुरी गाना तोर मैयो जिंदाबाद तोर मौसियो जिंदाबाद के गाने को चरितार्थ कर दिया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article राज्य की सबसे बड़ी समस्या राजस्व विभाग की है, कचहरी भवन से लोगों को जमीन संबंधी निपटारा में मिलेगी सुविधा: विधानसभा अध्यक्ष

    Related Posts

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.