Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, एक दिन में आये 24 हजार से ज्यादा नये केस
    Breaking News

    देश में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, एक दिन में आये 24 हजार से ज्यादा नये केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना संकट एक बार फिर पैर पसार रहा है. करीब ढाई महीने बाद भारत में एक दिन में 24 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 24,882 हजार नए कोरोना केस आए और 140 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 19,957 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 23 दिसंबर 2020 को 24,712 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

    ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 33 हजार 728 हो गए हैं. कुल एक लाख 58 हजार 446 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ 9 लाख 73 हजार 260 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर दो लाख 2 हजार 22 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

    महाराष्ट्र में बीते दिन पांच महीनों के बाद सबसे ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. शुक्रवार को कोरोना वायरस के 15,817 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. लगातार तीसरे दिन इस साल के अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आए. राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,82,191 हो गए, जबकि बीमारी के कारण 56 नई मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 52,723 तक पहुंच गई.

    राज्य में पिछली बार पिछले साल दो अक्टूबर को 15,000 से अधिक मामले आए थे, जिसके बाद नए मामलों में गिरावट आई थी. लेकिन पिछले महीने मामलों में तेज उछाल आया. राज्य में बुधवार और गुरुवार को 13,659 और 14,317 मामले सामने आए.

    देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 12 माचज़् तक देशभर में 2 करोड़ 82 लाख 18 हजार 457 स्वास्थ्यकर्मियों, बुजुर्गों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन 20 लाख 53 हजार 537 लोगों को टीका लगा. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था.

    देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

    कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 प्रतिशत है. एक्टिव केस 1.74 प्रतिशत है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 11वां स्थान है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउड़ीसा विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, बीजेपी विधायक ने की सैनिटाइजर पीने की कोशिश
    Next Article इसरो ने लांच किया साउंडिंग रॉकेट RH-60, ऊपरी वायुमंडलीय क्षेत्रों की करेगा जांच

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.