Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंख्या कानून सभा की सभी तैयारियां हुई पूरी, शनिवार को डॉ इन्द्रेश कुमार होंगे शामिल
    Breaking News झारखंड

    जनसंख्या कानून सभा की सभी तैयारियां हुई पूरी, शनिवार को डॉ इन्द्रेश कुमार होंगे शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनसंख्या कानून सभा की सभी तैयारियां हुई पूरी, शनिवार को डॉ इन्द्रेश कुमार होंगे शामिल

    ■ ऐतिहासिक ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में होगी सभा, संध्याकाल में खुले मंच से बोलेंगे वक्ता।

    जमशेदपुर। पिछले 8 वर्षों से देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के शनिवार को काशीडीह ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में होने वाले जनसंख्या कानून सभा के निमित्त सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। शुक्रवार को जनसंख्या क़ानून सभा के कार्यक्रम संयोजक अभय सिंह ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सड़क एवं पूरे मैदान को बड़े -बड़े भगवा झंडे से सजाया गया है। सभा में शामिल होने वाले राष्ट्रभक्तों के लिए कुर्सी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून आज के समय की मांग है। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून क्यों आवश्यक हो गया है इन सभी बिंदुओं पर संस्था के पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे। कहा कि जागरूकता से ही किसी भी अभियान को सफल किया जा सकता। बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में किस प्रकार बाधक है, इन सब विषयों पर देशवासियों में जागरूकता आवश्यक है। शनिवार शाम 4:30 बजे आयोजित जनसंख्या कानून सभा झारखंड प्रदेश समेत पूरे देश में जनसंख्या नीति के समर्थन में संदेशवाहक का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता एवं भव्यता के निमित्त संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शहर के विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठन के लोगों को आमंत्रण पत्र के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह का किया गया है। अभय सिंह ने शहर के सभी जागरूक नागरिकों से देशहित में अति महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

    वहीं, संस्था के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल शनिवार सुबह जमशेदपुर पहुंचेंगे। संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार जी रांची के रास्ते जमशेदपुर आएंगे। उनके साथ संस्था की प्रदेश संयोजिका सुचिता सिंह का भी जमशेदपुर आगमन होगा। वहीं, संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड प्रदेश के प्रभारी कृष्ण मुरारी शुक्रवार देर रात शहर पहुँच चुके हैं। केंद्रीय मार्गदर्शक स्वामी सीताराम शरण जी महाराज शनिवार सुबह जमशेदपुर आएंगे। प्रेम झा ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे झारखंड प्रदेश से विभिन्न जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में फाउन्डेशन के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंदिर परिसर में हुई साफ-सफाई
    Next Article बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर शास्त्रीनगर कदमा के पीछे बन रहे इमामबाड़ा को नही बनने देने के निर्णय मंदिर कमिटी द्वारा किया गया

    Related Posts

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.