मंदिर परिसर में हुई साफ-सफाई
संवाददाता
कुंडहित/जामताड़ा: शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ने स्थानों पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसके तहत सिंह वाहिनी मंदिर परिसर ,अमलादही पंचायत के काटना गांव स्थित विद्यालय परिसर ,सोनाचोरा गांव के गौर मंदिर परिसर, कुंडहित सदर पंचायत के रूपनारायणपुर गांव के गौर मंदिर परिसर, पंचायत के लोहाट गांव ,सुद्राक्षीपुर पंचायत के घाटपारुलिया गांव सहित आदि स्थानों पर साफ सफाई अभियान चलाया गया| जिसमें मुख्य रुप से जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ,सुभद्रा बावरी ,जल सहियागण, साथी सहियागण एवं ग्रामीण उपस्थित थे|

