Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डायरिया, टायफाइड, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, मीजल्स (खसरा) सहित 33 बीमारियां की सूचनाएं रियल टाईम में उपलब्ध होंगी आईएचआइपी के प्लेटफार्म पर
    Breaking News झारखंड

    डायरिया, टायफाइड, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, मीजल्स (खसरा) सहित 33 बीमारियां की सूचनाएं रियल टाईम में उपलब्ध होंगी आईएचआइपी के प्लेटफार्म पर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *इंटिग्रेटेड हेल्थ इंफोर्मेशन प्लेटफार्म (आईडीएसपी) अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न*

    ■ *डायरिया, टायफाइड, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, मीजल्स (खसरा) सहित 33 बीमारियां की सूचनाएं रियल टाईम में उपलब्ध होंगी आईएचआइपी के प्लेटफार्म पर*

    आज दिनांक 12 मार्च 2021 को जिला सर्विलांस पदाधिकारी डाॅ एस के शाही की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में इंटिग्रेटेड हेल्थ इंफोर्मेशन प्लेटफार्म आईडीएसपी अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएम, बीडीएम सहित अन्य संबंधितों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर जिला सर्विलांस पदाधिकारी डाॅ एस के शाही ने बताया कि जामताड़ा जिला अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में 01 अप्रैल 2021 से आनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की जाएगी। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफार्मेशन प्लेटफार्म प्रोग्राम के माध्यम से यह पहल कर रहा है। रोगी के बारे में जानकारी होते ही संबंधित विवरण इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि योजना के तहत रोगी का नाम, पता, सब सेंटर और वह किस सीएचसी व पीएचसी से संबंधित है, सारी जानकारी विभागीय लोगों के लिए ऑनलाइन हो जाएगी। इसे देखते ही जिला स्तर की टीम उसे नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू कर देगी।

    मौके पर मौजूद प्रशिक्षक डब्लूएचओ डॉ अमीत कुमार तिवारी एवं जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार दुबे ने बताया कि आनलाइन रिपोर्टिंग प्लेटफार्म इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफार्मेशन प्लेटफार्म प्रोग्राम के लिए जल्द ही जिला डाँटा प्रबंधक श्री राजीव सिन्हा के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रखंड स्तरीय सभी एचएससी,पीएचसी आदि चिकित्सालयों, एवं स्वास्थ विभाग में काम करने वाले एनएम तथा सभी कर्मचारियों को समझाने के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि वह इन बीमारियों एवं रोगियों की पूरी सूचना इस प्लेटफार्म पर डालने में सक्षम हो सकें। प्रखंड व जिला स्तर के समस्त चिकित्सालयों से संबंधित सारी जानकारी इस प्लेटफार्म पर अपडेट करने का तरीका भी बताया जाएगा। अभी तक कौन सा गांव, किस सब सेंटर में आता है, इसके बारे में प्रखंड स्तर पर तो पता रहता है, लेकिन ऑनलाइन में जानकारी नहीं रहती है। इसलिए सबसेंटर वाइज गांव की मैपिंग का भी कार्य शुरू किया जायेगा। *इस प्लेटफार्म के सक्रिय होते ही सही समय पर डाटा इकट्ठा होगा और तुरंत इस प्लेटफार्म पर इसके संबंध में जानकारी अपडेट हो जाएगी। इससे 33 तरह की बीमारियों के जो भी मरीज मिलेंगे, उन सबकी रिपोर्ट एएनएम के माध्यम से इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो जाएगी।* इसके बाद एचएमआइएस, सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संबंधित कर्मचारी इन रोगियों के बारे में सारी जानकारी अपडेट करेंगे।

    *इन बीमारियों के रोगी होंगे ऑनलाइन*

    डायरिया, टायफाइड, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, मीजल्स (खसरा) सहित 33 बीमारियां हैं। इन रोगियों से संबंधित सूचनाएं तुरंत प्लेटफार्म पर आ जाएंगी।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित बीपीएम, बीडीएम सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो सप्ताह से ज्यादा खासी, बुखार, खांसी के साथ खून आना , वजन घटना आदि लक्षण होने पर स्वास्थ जांच अवश्य कराएं
    Next Article दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, बुखार, खांसी के साथ खून आना , वजन घटना आदि लक्षण होने पर स्वास्थ जांच अवश्य कराएं

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.