Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- काश, राहुल गांधी पहले उनकी चिंता करते
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- काश, राहुल गांधी पहले उनकी चिंता करते

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि काश राहुल गांधी उनकी चिंता पहले करते, जब वे कांग्रेस में थे.

    ज्योतिरादित्या सिंधिया मीडिया में आई उन रिपोर्टों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें राहुल गांधी को यूथ कांग्रेस की एक बैठक में ये कहते हुए बताया गया था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में रहते हुए कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते
    दरअसल एक दिन पहले मीडिया में ऐसी रिपोर्टें आई थी कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में होते, तो वह निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री बन चुके होते लेकिन अब वह बीजेपी में एक ‘बैकबेंचर’ बनकर रह गए हैं.

    ज्योतिरादित्य सिंधिया इसी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ राहुल गांधी ने सोमवार को कहा था- मैंने उनसे (ज्योतिरादित्य सिंधिया) से कहा था कि एक दिन आप मुख्यमंत्री बनोगे, लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता चुना.

    राहुल गांधी ने यहाँ तक कहा- आप लिख लीजिए, वो वहाँ कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते. उन्हें इसके लिए यहाँ आना होगा
    हालाँकि भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन ने राहुल गांधी के सिंधिया का उदाहरण पेश करने की बात से इनकार किया है. श्रीनिवासन के मुताबिक़ राहुल गांधी ने कहा था कि ‘कोई भी जो पार्टी में शामिल होना चाहता है या छोड़ना चाहता है, वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है. उन्होंने हमसे बीजेपी और आरएसएस के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रखने की अपील की थी.

    लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, ”अगर ऐसी ही बात है तो राजस्थान में सचिन पायलट को सीएम बना देना चाहिए. कांग्रेस को बहुत जल्द समझ में आ गया कि मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बिना पार्टी शून्य है.”

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से टकराव के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 मार्च 2020 को बीजेपी में शामिल हो गए थे. उनके साथ उनके ही ख़ेमे के 20 से अधिक विधायकों ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था.

    इसके बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए. पिछले साल जून में ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा सांसद चुने गए.

    2019 के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के टिकट पर अपनी पारंपरिक सीट गुना से लड़े थे, लेकिन बीजेपी के केपी सिंह यादव ने उन्हें हरा दिया था.

    पिछले साल मार्च में कांग्रेस छोड़ते समय उन्होंने कहा था कि वर्तमान में जो स्थिति कांग्रेस में है, वो कांग्रेस पार्टी आज नहीं रही जो पहले थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने भारत और बांग्लादेश को जोड़ने वाले ‘मैत्री सेतु’ का किया उद्घाटन
    Next Article मानगो क्षेत्र के जनसुविधाओं के लिए भाजपा मानगो मंडल ने जुस्को के पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.