Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री की पहल पर कोरोना संक्रमण के बाद थमी आर्थिक गतिविधियों को सशक्त करने के लिए झारखण्ड ने निवेश के स्वागत हेतु बढ़ाया कदम
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री की पहल पर कोरोना संक्रमण के बाद थमी आर्थिक गतिविधियों को सशक्त करने के लिए झारखण्ड ने निवेश के स्वागत हेतु बढ़ाया कदम

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 6, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री की पहल पर कोरोना संक्रमण के बाद थमी आर्थिक गतिविधियों को सशक्त करने के लिए झारखण्ड ने निवेश के स्वागत हेतु बढ़ाया कदम

    उद्योग विभाग के साथ फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड ने MoU किया

    मिलेगा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार, खुलेंगे निवेश के द्वार
    :नई दिल्ली

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना संक्रमण के बाद राज्य की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की पहल शुरू कर दी है। इस कड़ी में शनिवार को नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित स्टेकहोल्डर कांफ्रेंस में उद्योग विभाग झारखण्ड सरकार ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड के बीच नई दिल्ली में MoU सम्पन्न हुआ। उद्योग विभाग की ओर से उद्योग सचिव श्रीमती पूजा सिंघल और फ्लिपकार्ट की ओर से चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर श्री रजनीश कुमार एवं फिक्की के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल श्री अरुण चावला ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में MoU पर हस्ताक्षर किया।

    रोजगार सृजन और निवेश की संभावनाओं को मिलेगा बल

    उद्योग विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर फ्लिपकार्ट और इसके समूह की कंपनियाँ सामाजिक विकास सहित बुनियादी ढाँचे और औद्योगिक विकास की दिशा में कार्य करेगा। पब्लिक सेक्टर यूनिट के लिए सहयोग और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में संयुक्त रूप से काम करेंगे। फ्लिपकार्ट राज्य के विभिन्न स्थानों पर उपरोक्त जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्लिपकार्ट फुलफिलमेंट सेंटर तथा फैसिलिटी हब का संचालन करेगा, जिससे करीब तीन हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा। झारखण्ड सरकार राज्य के भीतर फ्लिपकार्ट समूह के नए निवेश और हो रहे निवेश के संचालन को सुगम बनाएगी, जिससे व्यापार की सुगमता को मजबूती मिलेगी। लाइसेंस या परमिट को निर्गत करने और व्यापार के माहौल में सुधार होगा। राज्य के भीतर गोदाम और लॉजिस्टिक हेतु संरचना के निर्माण की दिशा में विभाग और फ्लिपकार्ट परस्पर कार्य करेंगे। झारखण्ड सरकार सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये विभिन्न विभागों से फ्लिपकार्ट को समन्वय स्थापित करा निवेश करने की पहल के लिए मदद करेगा। फ्लिपकार्ट सरकार के साथ साझेदारी करेगा और स्टार्टअप और छोटे मध्यम उद्यमी को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्र को अनुकूल व्यापार वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से ई-कॉमर्स से संबंधित सभी लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पॉलिसियों को एक साथ जोड़ कर सशक्त करेगा।

    राज्य की जरूरतों का भी रखा जाएगा ध्यान

    इस समझौता हस्ताक्षर के बाद फ्लिपकार्ट राज्य और वर्तमान में बाजार की जरूरतों के अनुरूप कार्य करते हुए सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योगों सहित अन्य रोजगार परक योजनाओं सृजन के माध्यमों के उन्मुखीकरण की दिशा में कार्य करेगा। आजीविका, कौशल विकास, सीएसआर, किसानों, कलाकारों, बुनकरों, हस्तकरघा समेत राज्यवासियों के हित को साधने वाले अन्य क्षेत्रों की बेहतरी में अपना योगदान फ्लिपकार्ट देगा।

    राज्य की प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कोरोना संक्रमण के बाद राज्य की आर्थिक गतिविधियों में सुधार के लिए रोडमैप तैयार करने की योजना पर कार्य कर रहें हैं। इसी के तहत उद्योग विभाग और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच MoU सम्पन्न हुआ है। उद्देश्य है, राज्य के प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और कुशल तथा अर्ध-कुशल मानव संसाधन के अनुरूप प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश और व्यापार को बढ़ावा देते हुए स्थायी आर्थिक सुधार हेतु रोडमैप विकसित करना। फिक्की अपनी क्षेत्रीय विशेषज्ञता, उद्योग संपर्क, वैश्विक नेटवर्किंग, औद्योगिक और विभिन्न क्षेत्रीय नीतियों की समीक्षा कर राज्य सरकार को सहयोग, व्यापार की सुगमता को प्रोत्साहित करने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगा। राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र यथा टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स , हेल्थकेयर, सूक्ष्म, मध्यम, लघु उद्योग, पर्यटन के क्षेत्र में राज्य सरकार को आवश्यक तकनीकी सलाह और निवेश में मदद करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री उद्योग विभाग द्वारा ताज पैलेस नई दिल्ली में आयोजित स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर झारखण्ड में निवेश की संभावनाओं से देश भर के उद्योगपतियों को अवगत कराया
    Next Article राजस्व संग्रह हेतु रविवार को भी खुली रहेगी एटीपी मशीन

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.