Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूर पिएं कोकोनट वॉटर
    Headlines

    ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूर पिएं कोकोनट वॉटर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्‍लड शुगर के मरीजों को अपना ब्‍लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए मीठा खाना मना होता है. खास कर मीठी ड्रिंक से तो उन्‍हें खास तौर पर परहेज रखने की हिदायत होती है जिस वजह से शुगर के पेशेंट जब भी किसी चीज को खाते हैं तो वह इस संशय में रहते हैं कि इसमें मीठी चीज तो नहीं है. नारियल पानी के साथ भी कई लोगों को यह डर रहता है कि इसके सेवन से कहीं उनका शुगर लेवल बढ़ तो नहीं जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल नारियल पानी के नियमित सेवन से इंस्‍टेंट ब्‍लड शुगर कंट्रोल में रहता है.

    जानकारी दे दें कि हमारे देश में डायबिटीज के मरीजों की तादात करीब 8 करोड़ है जो पूरी दुनिया में अधिकतम के करीब है. यही नहीं बदलती लाइफ स्‍टाइल की वजह से यहां हर रोज डायबिटीज के मरीजों की संख्‍या में इजाफा हो रहा है. दरअसल इस बीमारी में ब्‍लड में शुगर लेवल हाई हो जाता है और अग्‍नाशय से इंसुलिन हार्मोन का निकलना बंद हो जाता है जिस वजह से उन्‍हें शुगर कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है. अगर वे ऐसा नहीं करें तो उन्‍हें हार्ट से जुड़ी कई समस्‍याएं हो सकती है और उनकी जान भी जा सकती है.

    दुनियाभर में नारियल पानी पर कई रिसर्च की गईं हैं जिनमें यह पाया गया है कि नारियल पानी हमारी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है. कैलोरी की बात करें तो करीब 250 ग्राम नारियल के पानी में केवल 40 ग्राम कैलोरी होती है. http://researchgate.net में छपी एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि नारियल पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. इसका सेवन वे रोजाना कर सकते हैं. यह शोध चूहों पर किया गया है और शोधकर्ताओं ने पाया है कि नारियल पानी के सेवन से चूहों के शुगर लेवल में कमी ही आई.

    नारियल पानी के कई अन्‍य भी हैं फायदे

    -नारियल के पानी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये आपकी त्वचा और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं.

    -नारियल पानी गमिर्यों में जरूर पीना चाहिए. इसके सेवन से सनबर्न कम होता है.

    -डॉक्टर्स द्वारा गर्भवती महिलाओं को भी नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है. इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है. गर्भावस्‍था के दौरान होने वाले हार्ट बर्न में भी आराम मिलता है.

    -शरीर को हाइड्रेटेड रखता है जिससे किडनी स्टोन की बीमारी से आप बच सकते हैं.

    -नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करता है.

    -एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर नारियल पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.

    ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना है तो नियमित करें ये काम

    -ब्‍लड शुगर के मरीजों को हार्ट से जुड़ी समस्‍या जैसे हार्ट अटैक, हार्ट फेल का खतरा रहता है इसलिए व्‍यायाम करना और वॉक आदि करना बहुत जरूरी है.

    -पैक्ड फूड्स और प्रोसेस्ड स्नैक्स खाने से बचें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश के 3 गांवों में किसानों ने बंद की दूध की आपूर्ति, 6 मार्च से 100 रुपये प्रति लीटर
    Next Article भारतीय महिला हॉकी टीम दूसरे मैच में जर्मनी से 0-1 से हारी

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.